Zara Hatke Zara Bachke: सारा-विक्की ने चूल्हे पर सेंकी रोटियां, ज्वाइंट फैमिली के साथ मस्ती का वीडियो वायरल
Edited By Nancy Tomar

Zara Hatke Zara Bachke
Edited By Nancy Tomar

Zara Hatke Zara Bachke
Zara Hatke Zara Bachke: इन दिनों विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara ali khan) अपनी आने वाली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
इस टाइम दोनों सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। अब सारा और विक्की अजमेर के गांव रामसर में 170 लोगों की ज्वाइंट फैमिली वाले मोहनलाल माली के परिवार से मिले हैं। इस दौरान दोनों सितारों ने खूब मस्ती की है, जिसके फोटोज और वीडियो भी अब सामने आ गए हैं।
इन दिनों सारा और विक्की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) का प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं, अब दोनों सितारें राजस्थान के अजमेर के गांव में एक ज्वाइंट फैमिली के घर गए, जहां परिवार ने राजस्थानी अंदाज में दोनों का स्वागत किया हैं और एक्टर को पगड़ी भी पहनाई।
इतना ही नहीं बल्कि सारा और विक्की ने इस परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर रसोई में चूल्हे पर रोटियां भी सेंकी और फिर भिंड़ी की सब्जी के साथ खाया भी। साथ ही दोनों ने परिवार वालों के साथ मिलकर डांस किया। वहीं, इसके फोटोज और वीडियो को विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं।
इन फोटोज और वीडियो को विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘गॉसिप सेशन…सपरिवार….170 लोगों की ज्वाइंट फैमिली…जितना बड़ा परिवार उतना ही बड़ा दिल…दिल से राम राम है आप सबको।’ इस पोस्ट पर फैंस भी अब अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बता दें कि सारा और विक्की की अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ अगले महीने 2 जून को रिलीज होने वाली हैं। साथ ही फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं, अब विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara ali khan) इस फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: