Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Sanjay Kapur का अंतिम संस्कार कहां होगा? विदेश से शव लाने का प्रोसेस कितना मुश्किल?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। संजय कपूर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। संजय पोलो खेल रहे थे और उसी वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया। हालांकि, मेडिकल सुविधा मिलने के बाद भी संजय को नहीं बचाया जा सका।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 13, 2025 18:53
Sanjay Kapur
कहां होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार। IMAGE CREDIT- INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का बीते दिन यानी 12 जून को निधन हो गया था। जानकारी की मानें तो हार्ट अटैक की वजह से संजय कपूर की जान गई है। संजय ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच अब संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार कहां होगा?

कहां होगा अंतिम संस्कार? 

NDTV की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। इसकी जानकारी संजय कपूर के ससुर यानी संजय की वाइफ प्रिया सचदेव के पापा ने दी है। संजय कपूर के ससुर का कहना है कि अभी संजय का पोस्टमार्टम चल रहा है और जैसे ही सभी फॉर्मेलिटीज पूरी हो जाएंगी, तो संजय कपूर के पार्थिव शरीर को देश वापस लाया जाएगा और भारत में ही उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी।

---विज्ञापन---

विदेश से देश शव लाने का प्रोसेस क्या?

इसके साथ ही अगर विदेश से शव लाने के प्रोसेस की बात करें तो ये आसान नहीं होता है और कई फॉर्मेलिटीज पूरी करनी होती है। जैसे- डेथ सर्टिफिकेट, एयरलाइन से परमिशन और बुकिंग, स्थानीय पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट (मौत की पुष्टि), मॉर्चुरी से रिलीज ऑर्डर, एम्बाल्मिंग (शव को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया), पोस्टमार्टम की रिपोर्ट (अगर जरूरी हो) और एम्बेसी से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।

संजय कपूर और करिश्मा कपूर

इसके साथ ही अगर संजय कपूर और करिश्मा कपूर की बात करें तो साल 2003 में दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों तलाक लेकर एक-दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए थे। हालांकि, इस शादी से करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं, जिसमें बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। दोनों ही विदेश में बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ाई करते हैं।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

संजय कपूर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और स्टार्स ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया। साथ ही फैंस से लेकर संजय के चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि संजय के पार्थिव शरीर को भारत लाने में कितना वक्त लगेगा और संजय कपूर का अंतिम संस्कार कब किया जाएगा?

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash पर क्या बोले प्रभास और बॉबी देओल? स्टार्स ने लिखी ये बात

First published on: Jun 13, 2025 06:08 PM

संबंधित खबरें