Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

India’s Got Latent विवाद के बाद Samay Raina की वापसी, कॉमेडियन के कमबैक टूर की अनाउंसमेंट

पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना के यूरोप, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टूर की अपडेट्स आ गई हैं। समय ने इसकी जानकारी खुद फैंस के संग शेयर की है।

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: May 13, 2025 18:24
Samay Raina
समय रैना ने की टूर की अनाउंसमेंट।

पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। इस विवाद के बाद समय की कई चीजों पर इसका बड़ा असर देखने को मिला। अब इस विवाद के बाद फाइनली समय रैना वापसी कर रहे हैं। जी हां, समय ने अपने यूरोप, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को कवर करते हुए एक नए ग्लोबल टूर की अनाउंसमेंट कर दी है। आइए जानते हैं कि समय का ये शेड्यूल कब से कब तक है?

यूरोप और यूके टूर

दरअसल, समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। इस पोस्ट में समय ने लिखा है कि यूरोप और यूके टूर शुरू हो रहा है, जो 5 जून को Koln, 6 जून को Frankfurt, 7 जून को Berlin, 8 जून को Barcelona, 11 जून को Hamburg, 13 जून को Dublin, 14 जून को Zurich, 15 जून को Munich, 18 जून को Antwerp, 20 जून को Paris, 21 जून को Amsterdam, 22 जून को Glasgow, 28 जून को London और 29 जून को Manchester में होगा।

---विज्ञापन---
Samay Raina

Samay Raina

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टूर

इसके अलावा अगर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की बात करें तो ये 11 जूलाई से शुरू होगा, जिसमें 11 जुलाई को Auckland, 12 जुलाई को Brisbane, 13 जुलाई को Adelaide, 18 जुलाई को Melbourne, 19 जुलाई को Perth और 20 जुलाई को Sydney में होगा। इसके अलावा समय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में कॉमेडियन ने अपने अमेरिका और कनाडा टूर की झलकियां शेयर की हैं।

 

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

 

A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon)

Samay Raina

Samay Raina

Samay Raina

Samay Raina

क्रैश हो गई थीं साइटें

गौरतलब है कि इस टूर की अनाउंसमेंट करते हुए समय ने कहा कि मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल टाइम सबसे अच्छी कॉमेडी बनाता है, टूर पर मिलते हैं। फैंस ने इतनी ज्यादा डिमांड की टिकटिंग साइटें क्रैश हो गई। हालांकि, कुछ देर पहले समय ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अब लिंक ठीक हैं और अच्छे से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगे Pawandeep Rajan? सिंगर की हेल्थ पर लेटेस्ट अपडेट क्या?

First published on: May 13, 2025 06:24 PM

संबंधित खबरें