Samantha Ruth Prabhu On Her Work: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी टॉप एक्ट्रेसेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी बीमारी को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके बारे में एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी देती रहती हैं। एक्ट्रेस मायोसाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं, जो मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी है। फिलहाल, एक्ट्रेस इसका इलाज करवा रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अपने पुराने काम और मॉडलिंग के दिनों को याद करती नजर आईं, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने बताया कि आज जब वो अपना पुराना काम देखती हैं तो उनको शर्मिंदगी महसूस होती हैं।
सामंथा रुथ ने साउथ इंडस्ट्री की कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनका नाम इंडस्ट्री की टॉप और सबसे ज्यादा फिस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शुमार है। उन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने अभिनय और किरदारों से भी फैंस के दिल में अलग जगह बनाई है। साथ ही एक्ट्रेस सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बात खुलकर रखती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद किया और पुराने काम को लेकर बताया कि उन्हें अपना शुरुआती काम देखना क्यों पसंद नहीं है?
‘पढ़ाई करना पसंद था.. एक्टिंग ऑप्शन नहीं था’
हाल में एक्ट्रेस ने अपने मॉडलिंग से एक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए एक मीडिया हाउस को बताया, ‘मैंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कॉलेज के दौरान और उसके बाद कुछ समय के लिए मॉडलिंग में हाथ आजमाया, लेकिन ध्यान हमेशा पढ़ाई पर ही रखा। हर भारतीय परिवार की तरह उनका भी यही मानना था कि सफलता का रस्ता शिक्षा के जरिए ही मिलता है। इसलिए वो हमेशा अपना फोकस पढ़ाई पर रखती थीं। वो उन छात्रों में से एक थी जो परीक्षा के दिन सुबह 4 बजे उठकर सौ बार रिवीजन करती थीं। इसलिए अभिनय उनके लिए कभी कोई ऑप्शन नहीं था’।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: धीरे-धीरे ढल रही ‘Leo’ की कमाई, ‘12th Fail’ की रफ्तार भी हुई धीमी
‘पुराना काम शर्मनाक लगता है’
सामंथा रुथ ने आगे बात करते हुए खुलासा किया, ‘उन्होंने मॉडलिंग ऐसे समय पर शुरू की थी जब उनके घर पर चीजें ठीक नहीं थीं, जिसके चलते वे अपनी आगे की पढ़ाई भी नहीं कर सकीं’। उन्होंने आगे बताया, ‘जहां तक कैमरे के सामने रहने की बात है तो मैंने मॉडलिंग के दिनों को किसी भी काम के लिए इस्तेमाल नहीं किया। वरना मैं पूरी तरह से बर्बाद हो जाती’। एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘जब मैंने शुरुआत की थी तब मैं इसमें बहुत ख़राब थी। अब जब भी टीवी पर मेरा कुछ चल रहा होता है और मैं देखती हूं तो घबरा जाती हूँ और चैनल बदल देती हूं, क्योंकि ये मुझे शर्मनाक लगता है कि मैं इसमें बहुत बुरी थी’।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
3 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
5 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
6 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
8 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
8 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
9 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines