PM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

PM Narendra Modi: जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 30 गोल्ड समेत कुल 114 मेडल अपने नाम किए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एशियन पैरा गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके उपलब्धियों की सराहना की.

PM Modi meets asian para games medalists

PM Modi meets asian para games medalists (PIC Credit - ANI)

PM Modi Meets Asian Para Games Medalists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (5 नवंबर) को हाल ही में जापान में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए एक खास कार्यक्रम में पीएम मोदी एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं से मिले और उनके उपलब्धियों की सराहना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां दुनिया में भारत की बढ़ती पहचान को दर्शाती हैं. खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया है कि भारत वैश्विक खेल महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से भी मौजूद रहे. समारोह में दो-दो गोल्ड मेडल जीतने वाली भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी और दृष्टिबाधित फर्राटा धाविका सिमरन ने भी हिस्सा लिया. बता दें कि, जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 114 मेडल जीते थे. इनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

विज्ञापन

PM मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और उपलब्धियां देश के हर नागरिक को प्रेरित करती हैं. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब माता-पिता अपने बच्चों को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने से डरते थे. लोगों को लगता था कि खेल व्यवस्था प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं है. लेकिन जिस तरह खिलाड़ियों ने मुश्किल हालात में हार नहीं मानी, उसी तरह सरकार ने भी व्यवस्था में बदलाव लाने का संकल्प लिया.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने का फैसला किया कि देश के युवाओं की प्रतिभा बेकार न जाए. जिस व्यवस्था की वजह से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था, उसमें सुधार करने के लिए कदम उठाए गए. आज युवाओं को अपनी प्रतिभा पर भरोसा है और उन्हें यह विश्वास भी है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है.

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ