Box Office Report: धीरे-धीरे ढल रही ‘Leo’ की कमाई, ‘12th Fail’ की रफ्तार भी हुई धीमी

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस समय ‘लियो’ और ‘12वीं फेल’ चल रही है, जिनकों रिलीज हुए दो से तीन हफ्ते हो चुके हैं। ऐसे में किस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली चलिए जानते हैं।

Box Office Report

Box Office Report (Photo Credit - Social Media)

विज्ञापन

Box Office Report: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में लगी हैं। इन फिल्मों में सुपरस्टार विजय (Thalapathy Vijay) की ‘लियो’ (Leo) और बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) शामिल है। हालांकि, दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में काफी अंतर हैं, लेकिन कमाई के मामले में दोनों फिल्में रिलीज के हफ्तों बाद भी एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। जहां ‘लियो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं ‘12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब प्यार मिला।

हालांकि, इस बीच बॉक्स ऑफिस पर कई और फिल्में रिलीज भी हुई, लेकिन वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इन फिल्मों में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) महज 5.81 करोड़ तक की ही कमाई कर पाई। वहीं, हाल में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की फिल्म ‘UT 69’ रिलीज हुई थी, जो बड़ी फ्लॉप साबित रही।

विज्ञापन

Leo Box Office Collection Day 21

सबसे पहले बात करतें हैं, विजय की फिल्म ‘लियो’ की। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज तीन हफ्ते हो चुके हैं और फिल्म अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में कुछ कमी आई है, लेकिन फिर भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली। फिल्म ने अपनी रिलीज के 21वें दिन 1.55 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 333.65  करोड़ की रही। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 566.9 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन

12th Fail Box Office Collection Day 13

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ को भी बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन यानी दो हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म तेजी से अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन 1.40 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 25.68 करोड़ हो चुकी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म वर्ल्डवाइड भी 28.00 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। (Box Office Report)

विज्ञापन

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ