IND vs NZ: दूसरे वनडे मैच में वापसी करना चाहेंगे टीम इंडिया के ये 5 सितारे, पहले मुकाबले में हुए थे फेल

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज बहुत ही मजेदार रहा था. अब वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. न्यूजीलैंड की टीम पहला मुकाबला हार गई है. ऐसे में उनके लिए दूसरे मुकाबले में कमबैक करना अहम होगा. वहीं टीम इंडिया अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team के 5 खिलाड़ियों को दूसरे मैच में करना होगा अच्छा प्रदर्शन (Pic Credit- PTI)

 

IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भले ही पहला मुकाबला जीत लिया हो, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने निराश किया था. ऐसे में ये भारतीय खिलाड़ी दूसरे वनडे मुकाबले में कमबैक करना चाहेंगे. अगर वो दूसरे मुकाबले में भी फेल होते हैं, तो उनके ऊपर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा. दूसरा वनडे मुकाबला 7 नवंबर को हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली है. इन पांचों ही खिलाड़ियों को दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. (Pic Credir- PTI)

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2 / 6

पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले मुकाबले में निराश किया था. रोहित बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. अब उन्हें दूसरे मुकाबले में बड़ा स्कोर करना होगा. रोहित अगर दूसरे मुकाबले में फेल हो गए, तो उनके ऊपर बड़े सवाल उठने लगेंगे. ऐसे में दूसरे वनडे मुकाबला रोहित के लिए बेहद खास होने वाला है.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 3 / 6

टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर का वनडे फॉर्मेट में प्रदर्शन हाल के समय में अच्छा नहीं रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में अय्यर 13 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही बना पाए थे. अय्यर फिलहाल दबाव में नजर आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें भी दूसरे वनडे मुकाबले में और भी कमाल का प्रदर्शन करना होगा. जिससे टीम को जीत दिला सके.  (Pic Credit- ANI) 

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 4 / 6

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पहले मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की थी. उन्होंने 5 ओवरों में बिना एक भी विकेट लिए कुल 12 रन ही दिए थे. लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया. अक्षर ने 2 गेंदों में जीरो रन ही बनाए. अक्षर बहुत ही बेकार शॉट खेलकर पवेलियन लौटे. जिसके कारण ही दूसरे मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव उनके ऊपर आ गया है.   (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

आकिब नबी

आकिब नबी 5 / 6

युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पहले वनडे मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. नबी ने 6 ओवरों में एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके और 33 रन दिए. नबी इस मुकाबले के दौरान अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके. इसके पहले वो अपने डेब्यू मैच में भी फेल हो गए थे. नबी अगर अगले मुकाबले में फेल हुए, तो उनका वनडे टीम से पत्ता कट सकता है.  (Pic Credit- ANI) 

शुभमन गिल

शुभमन गिल6 / 6

कप्तान शुभमन गिल ने पहले मुकाबले में टॉस के समय अच्छा फैसला किया था. कप्तानी भी उन्होंने पहले वनडे मैच में बहुत ही अच्छी की थी. लेकिन बल्ले के साथ वो अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके. शुभमन गिल ने इस मुकाबले में 56 गेंदों में सिर्फ 37 रन ही बनाए. गिल ने बहुत ही खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया था.  (Pic Credit- Screengrab) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन