एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी वक्त से डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद उनकी जिंदगी में फिर से प्यार लौट आया है। वह कथित तौर पर फिल्ममेकर राज निदिमोरु को सीक्रेटली डेट कर रही हैं। बीते दिनों ये खबरें भी आईं कि सामंथा और राज लिव इन में रहने पर विचार कर रहे हैं। इन खबरों ने गॉसिप गलियारों में आते ही बज क्रिएट करना शुरू कर दिया। अब एक्ट्रेस के मैनेजर ने लिव इन में रहने वाली खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।
लिव इन रूमर्स पर मैनेजर ने दिया रिएक्शन
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु के मैनेजर ने उनके और राज राज निदिमोरु के लिव इन में रहने की खबरों पर रिएक्शन देते इसे ‘अफवाह’ बताया है। उन्होंने बिना कुछ ज्यादा कहे सिर्फ एक शब्द में इन रूमर्स पर ब्रेक लगा दिया और दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: Kriti Kharbanda के लिए फोटोग्राफर बने Pulkit Samrat, पैप्स से कैमरा लेकर खींचने लगे तस्वीरें
क्यों आई थी लिव इन की खबरें?
पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया था कि सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरु एक घर की तलाश कर रहे हैं। दोनों लिव इन में रहने की सोच रहे हैं। सूत्र की ओर से दावा किया गया था कि दोनों ही लिव इन में रहने के लिए सीरियस हैं। सूत्र ने कहा था कि ‘सामंथा और राज एक साथ रहने पर विचार कर रहे हैं। वह प्रॉपर्टी खोज रहे हैं। उनका इरादा एक साथ रहने का है और वह इस दिशा में काम कर रहे हैं।’
2022 में वाइफ को दे दिया था तलाक
पोस्ट में आगे यह स्पष्ट भी किया गया कि राज निदिमोरु ने साल 2022 में अपनी एक्स वाइफ श्यामाली को तलाक दे दिया था। वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में काम करने के दौरान वह और सामंथा एक-दूसरे के करीब आ गए थे। वहीं राज को उनकी बेटी के साथ देखे जाने की खबरें भी झूठी निकलीं। बताया गया है कि राज की कोई बेटी नहीं है। वह उनके सह-निर्देशक कृष्णा डीके की बेटी है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
9 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
12 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
13 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines