Salman Khan At Malaika Arora House: मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद पूरा खान परिवार उनके साथ खड़ा नजर आया। इस दौरान अरबाज खान, सोहेल खान और सलमान खान की बहनें भी मलाइका को हिम्मत देने पहुंचीं। अब सलमान खान ने भी मलाइका के घर जाकर उन्हें ढाढ़स बांधा हैं। जी हां सलमान खान भी अपनी एक्स भाभी के घर पर गए और उन्होंने भी शोक व्यक्त किया।
खान परिवार ने दिया मलाइका का साथ
11 सितंबर 2024 को बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही, मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान सबसे पहले उनके घर पहुंचे और इस कठिन समय में मलाइका और उनके परिवार को सांत्वना दी। अरबाज खान की पूरी फैमिली ने मलाइका को इस दुखद घड़ी में हिम्मद दी। लेकिन इस समय, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कहीं नजर नहीं आए।
सलमान खान शूटिंग में बिजी थे
अनिल अरोड़ा की मृत्यु के बाद न तो सलमान खान मलाइका के घर पहुंचे और न ही अंतिम संस्कार में शामिल हुए। हालांकि 12 सितंबर की देर शाम को सलमान खान को मलाइका के घर पर देखा गया। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ब्लैक शर्ट और जीन्स पहने हुए दिखाई दे रहे हैं और मलाइका के घर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं।
अब सवाल उठता है कि सलमान खान इस कठिन समय में पहले क्यों नहीं पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान मुंबई से बाहर थे क्योंकि वो अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त थे। शूटिंग के कारण सलमान खान मलाइका के घर समय पर नहीं पहुंच सके।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए सेलेब्स
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का अंतिम संस्कार 12 सितंबर की सुबह किया गया। इस मौके पर अरोड़ा परिवार के करीबी सदस्य और बॉलीवुड के कई सेलेब्स मौजूद थे। अंतिम संस्कार में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, अरबाज खान, शूरा खान और अर्जुन कपूर जैसे सितारे शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora के असली पिता कौन थे? Anil Mehta के निधन के बाद हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
चप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
3 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
5 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
5 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
6 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
8 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
8 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
13 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
15 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines