Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बीते दिन फिर से जान से मारने की धमकी दी गई थी। 14 अप्रैल को मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था जिसमें सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। यही नहीं उनकी कार को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इस मामले में वर्ली पुलिस ने गुजरात के वडोदरा से एक 26 साल के लड़के को हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ के बाद नोटिस मिलने पर पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ लड़के की फैमिली का कहना है कि उसकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है।
मयंक पांड्या के रूप में की गई पहचान
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ली पुलिस ने वडोदरा से 26 साल के लड़के को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान मयंक पांड्या के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मयंक पांड्या ने मुंबई के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर मैसेज करते हुए सलमान खान को जान से मारने का मैसेज भेजा था। हालांकि इस मैसेज में लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं था लेकिन कथित तौर पर मैसेज में लिखा गया लहजा सलमान को मिली पिछली धमकियों की तरह ही था।
यह भी पढ़ें: क्या ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आएंगे Gaurav Khanna? रूमर्स पर दिया रिएक्शन
नंबर ट्रेस करते हुए मिली जानकारी
वर्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2) और 351(3) के तहत FIR दर्ज की थी। डीसीपी जोन 3 दत्तात्रेय कांबले ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मैसेज भेजने के लिए यूज किए गए मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जिससे लोकेशन गुजरात के वडोदरा का निकला। पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि नोटिस मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। उधर, मयंक के परिवार वालों का दावा है कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सलमान खान ने शेयर की पोस्ट
उधर, धमकी मिलने के बीच सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में वह जिम आउटफिट पहने जिम कर रहे हैं। फोटो में सलमान काफी चिल नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘प्रेरणा के लिए धन्यवाद।’
संबंधित खबरें
'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
1 hr agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
2 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
3 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
4 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
5 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
23 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines