Navratri Mehndi Designs: नवरात्रि से गरबा नाइट तक, हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स

Mehndi Designs: नवरात्रि और गरबा नाइट के दौरान मेहंदी आपके ट्रेडिशनल लुक को और खूबसूरत बना सकती है. आप अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से अरेबिक, मंडला, फ्लोरल, जालीदार या मिनिमल डिजाइन चुन सकती हैं.

Mehndi Designs
1 / 6
इस नवरात्रि हाथों पर कुछ ऐसा लगाना चाहती हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे तो इन मेहंदी डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं. Image Credit- AI

नवरात्रि का त्योहार आते ही महिलाओं के बीच ट्रेडिशनल आउटफिट, ज्वेलरी और मेहंदी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाती है. खासकर गरबा नाइट में चनिया-चोली के साथ हाथों पर लगी खूबसूरत मेहंदी पूरे लुक को और भी खास बना देती है. अगर आप भी इस नवरात्रि हाथों पर कुछ ऐसा लगाना चाहती हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगे तो इन मेहंदी डिजाइन्स को ट्राई कर सकती हैं. इन डिजाइन्स को आप नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गरबा नाइट या किसी भी फेस्टिव फंक्शन के लिए चुन सकती हैं.

विज्ञापन

ट्रेडिशनल फूल-पत्ती मेहंदी

ट्रेडिशनल फूल-पत्ती मेहंदी 2 / 6

फूल और पत्तियों वाली मेहंदी डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती. इसमें हथेली पर छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और बेल बनाई जाती हैं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी खूबसूरत लगती है और खासकर उन लोगों के लिए अच्छी है, जिन्हें बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है.

विज्ञापन

गरबा मोटिफ वाली मेहंदी

गरबा मोटिफ वाली मेहंदी3 / 6

अगर आप गरबा नाइट के लिए मेहंदी लगवा रही हैं तो डिजाइन में डांडिया, गरबा करती हुई महिला या पारंपरिक पैटर्न शामिल करवा सकती हैं. यह मेहंदी आपके फेस्टिव लुक को एक अलग टच देगी और चनिया-चोली के साथ काफी खूबसूरत लगेगी. इसे भी पढ़ें- Navratri Shopping: चनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स से करें नवरात्रि की शॉपिंग

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन 4 / 6

अरेबिक मेहंदी में मोटे फूल, पत्तियों और बेलों का पैटर्न बनाया जाता है. यह डिजाइन हाथों पर ज्यादा भरी हुई नहीं लगती और जल्दी भी पूरी हो सकती है गरबा नाइट के लिए यह एक स्टाइलिश ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन

मंडला मेहंदी डिजाइन

मंडला मेहंदी डिजाइन 5 / 6

हथेली के बीचों-बीच बनाया गया मंडला पैटर्न बेहद एलिगेंट लगता है. इसके आसपास बारीक फूल और पत्तियों की डिजाइन बनाई जा सकती है. अगर आपको सिंपल लेकिन अच्छी मेहंदी पसंद है तो यह डिजाइन चुन सकती हैं.

जालीदार मेहंदी डिजाइन

जालीदार मेहंदी डिजाइन 6 / 6

जाली पैटर्न वाली मेहंदी हाथों को काफी डिटेल्ड और खूबसूरत लुक देती है. हथेली या उंगलियों पर जालीदार डिजाइन के साथ छोटे फूल और पत्तियां बनाई जा सकती हैं. इसे ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- गरबा खेलते ही पसीने से बह जाता है पूरा मेकअप? फाउंडेशन लगाने से पहले अपनाएं 2 मिनट वाला 'आइस' हैक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन