Bigg Boss 18 Top 5 Ranking: सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ इस वक्त चर्चा का केंद्र बना हुआ है। शो के प्रति दर्शकों का उत्साह दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है और अब तीसरे हफ्ते की कंटेस्टेंट पॉपुलरिटी रैंकिंग भी सामने आ गई है। तो आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट टॉप 5 में शामिल हुआ है।
विवियन डीसेना बने नंबर 1
बिग बॉस के अपडेट शेयर करने वाले ट्विटर अकाउंट ‘बिग बॉस खबरी’ ने हाल ही में तीसरे हफ्ते की पॉपुलरिटी रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में विवियन डीसेना पहले स्थान पर हैं, जबकि करणवीर मेहरा दूसरे, रजत दलाल तीसरे, चुम दरांग चौथे और चाहत पांडे पांचवें स्थान पर हैं। ये रैंकिंग सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स के आधार पर तय की गई है, और हर हफ्ते दर्शकों की पसंद के मुताबिक इसमें बदलाव देखने को मिलता है।
पिछले हफ्ते करणवीर ने मारी थी बाजी
गौरतलब है पिछले हफ्ते नंबर 1 के रैंक पर जगह बनाने वाले कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा इस बार की रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसक गए हैं, जबकि पिछले हफ्ते तीसरे स्थान पर आए विवियन ने इस बार सीधे दो रैंक की छलांग लगाकर नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई है। इस हफ्ते घर में विवियन डीसेना की आवाज खूब गरजी है जिसकी वजह से वो टॉप पर इस बार बने हुए हैं।
‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने लगाई डांट
हाल ही में शो में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड भी चल रहा है, जिसमें सलमान खान ने एक बार फिर से कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। सलमान का अंदाज हमेशा की तरह दर्शकों को भाता है। शो से अनुपमा की लाडली यानी मुस्कान बामने का एविक्शन भी अब हो चुका है, जो शो में ज्यादा कुछ करती हुई नजर नहीं आ रही थीं। अब सभी की नजरें अगले वीकेंड पर हैं, ये देखने के लिए कि इस बार कौन-कौन से टर्न्स देखने को मिलते हैं। शो का माहौल इस समय अपने चरम पर है और दर्शक राशन को लेकर आने वाले ट्विस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Kajol नहीं Kriti Sanon निकलीं असली ‘हुकुम का इक्का’, Netflix पर आते ही Do Patti का दिखा जलवा
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines