हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sikandar BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर डगमगाया 'सिकंदर', 1-1 करोड़ कमाने में निकला दम!

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने पांचवें दिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल किया है। क्या फिल्म अब 1-1 करोड़ कमाने में संघर्ष कर रही है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Sikandar Box Office Collection Day 5

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर अब बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धीमी हो चुकी है। फिल्म अब 1-1 करोड़ कमाने में भी संघर्ष कर रही है। फिल्म ने पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया। क्या रही फिल्म की कमाई, चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म ने पांचवें दिन कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 5.07  करोड़ का कारोबार किया जो कि फिल्म की स्टारकास्ट के हिसाब से बहुत कम है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ ने ईद के मौके पर थियेटरों में धमाकेदार एंट्री मारी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन दर्शकों और समीक्षकों से मिली मिले रिएक्शन के चलते उम्मीदों से कुछ कम रहा है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले पांच दिनों में भारत में कुल 89.32 करोड़ की नेट कमाई दर्ज की है, जो सलमान की पिछली फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ द्वारा पहले पांच दिनों में 82.15 करोड़ की कमाई से थोड़ी बेहतर है।

अब तक फिल्म की परफॉर्मेंस 

ओपनिंग डे पर ‘सिकंदर’ ने 26 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की, लेकिन वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, सलमान खान की सुपरस्टार उपस्थिति के कारण फिल्म को अभी भी एक स्थिर पकड़ मिली हुई है, लेकिन इसके प्रदर्शन को लेकर फिल्म निर्माताओं और विश्लेषकों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन

तुलना करें तो, शाहरुख खान की फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ ने चार दिनों में 220 करोड़ और 286 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं सनी देओल की ‘गदर 2’ और सलमान की ही ‘टाइगर 3’ ने 134 और 147 करोड़ रुपये की कमाई करके ‘सिकंदर’ को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर मिल रही टक्कर

हालांकि ‘सिकंदर’ ने कुछ फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अपनी पहचान बनाई है, लेकिन इसकी कमाई का आंकड़ा पहले सप्ताह समाप्त होने से पहले ही सिंगल डिजिट में ही रह गया है। ये स्थिति दर्शकों की सीमित प्रतिक्रिया और फिल्म की कहानी में कुछ कमी को इंगित करती है। साथ ही, फिल्म को शुक्रवार-समीवार की कलेक्शंस का लाभ नहीं मिल पाया क्योंकि इसे रविवार को रिलीज किया गया था, जिससे शुरुआती दिनों में कमाई प्रभावित हुई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल संग डेटिंग की खबरों पर पहली बार बोलीं आरजे महवश, टूट चुकी सगाई पर किया खुलासा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola