Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर जबसे फायरिंग हुई है, तबसे ही ये मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। अब इस केस में अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस की मानें तो पुलिस ने अपडेट दिया है कि जिन शूटर्स ने सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी, उन्हें हथियार सप्लाई होने तक ये नहीं पता था कि फायरिंग सलमान खान के घर पर करनी है।
पुलिस का बड़ा दावा
सलमान खान के घर फायरिंग केस में पुलिस अधिकारी ने अब तक की जांच का हवाला देते हुए ये बड़ी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी का ये दावा इस केस में बड़ा खुलासा बनकर सामने आया है। बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया था। इस केस में पुलिस ने अब तक कई लोगों को अरेस्ट किया है।
27 मई तक बढ़ी आरोपियों की कस्टडी
गौरतलब है कि फायरिंग की घटना के मामले में अरेस्ट हुए आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता बिहार के रहने वाले हैं। बता दें कि इस केस में इन दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 27 मई तक बढ़ा दिया गया है। पुलिस अधिकारी की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग में पाल को अंकित गुप्ता नाम के शख्स ने भर्ती करवाया था।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी
बता दें कि जब सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया, तो हर कोई हैरान रह गया। फैंस को भी एक्टर की चिंता सताने लगी। हालांकि सलमान खान कड़ी सिक्योरिटी के बीच रहते हैं। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस बार हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली। हालांकि सलमान खान हमेशा इस पर बेहद कूल रिएक्शन देते हैं, लेकिन फैंस और फैमिली को अभिनेता की चिंता लगी रहती है।
यह भी पढ़ें- डायरेक्टर Sangeeth Sivan का निधन, Sunny Deol की फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines