Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

गुजरात से फिर जुड़े Salman Khan फायरिंग केस के तार, मुंबई क्राइम ब्रांच को मिला ये बड़ा सुराग

Salman Khan Firing Case: सलमान खान फायरिंग केस में मुंबई पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। फायरिंग में शामिल दोनों गैंगस्टर्स ने केस पर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने सबूत मिटाने के लिए दांव खेला मगर मुंबई पुलिस के सामने उनकी कोशिश बेकार साबित हो गई। ऐसे में सबूत की तलाश में मुंबई क्राइम ब्रांच ने फिर से गुजरात का रुख कर लिया है।

Author
Edited By : Sakshi Pandey Updated: Apr 22, 2024 14:45
Salman Khan
Salman Khan

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के फायरिंग केस में एक नया मोड़ आ गया है। आरोपियों ने मुंबई पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि मुंबई क्राइम ब्रांच केस की तह तक जाना चाहती है। इसी सिलसिले में पुलिस एक बार फिर से गुजरात के लिए रवाना हो गई है।

आरोपियों ने किया खुलासा

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बाइक सवार पुलिस की हिरासत में हैं। ऐसे में पुलिस ने दोनों से फायरिंग में इस्तेमाल होने वाली बंदूक के बारे में पूछा, तो उन्होंने हैरान करने वाला खुलासा किया है। दोनों आरोपियों ने बताया कि फायरिंग के बाद भागे बदमाशों ने बंदूक को नदी में फेंक दिया था, जिससे पुलिस के हाथ सबूत ना लग सके।

---विज्ञापन---

बंदूक ढूंढने निकली पुलिस

मुंबई क्राइम ब्रांच अब बंदूक की तलाश में गुजरात जाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों गैंगस्टर्स ने गुजरात के सूरत में पहुंच कर बंदूक को तापी नदी में फेंक दिया था। ये जानकारी मिलने के बाद अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत का रुख कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच तापी नदी में से बंदूक निकालने की कोशिश करेगी, जिससे पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लग सकता है।

तीन दिन की बची है रिमांड

बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया था। अदालत ने दोनों को 25 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा है। ऐसे में रिमांड को सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं। वहीं 25 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में मुंबई क्राइम ब्रांच और क्या-क्या सबूत पेश करेगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

First published on: Apr 22, 2024 11:55 AM

संबंधित खबरें