Salman Khan के दुश्मन बिश्नोई से हाथ मिलाएगी एक्स गर्लफ्रेंड, Somy Ali ने गैंगस्टर को दिया मदद का ऑफर

Somy Ali Message To Lawrence Bishnoi: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सोशल मीडिया पर बिश्नोई के लिए एक सन्देश दिया है। वो अब उनसे मिलना चाहती हैं और उनके फायदे की बातें करना चाहती हैं।

Somy Ali Message To Lawrence Bishnoi

Somy Ali Message To Lawrence Bishnoi

विज्ञापन

Somy Ali Message To Lawrence Bishnoi: सलमान खान (Salman Khan) और लॉरेंस बिश्नोई के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है। इन दोनों की दुश्मनी कई सालों से चली आ रही है। बिश्नोई गैंग सलमान खान पर जानलेवा हमले का कई बार प्लान बना चुका है। इस बार तो मामला काफी गंभीर हो चुका है, सलमान के घर पर हुई फायरिंग से ही सब डरे हुए थे। वहीं अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद तो भाईजान पर खतरा मंडराता हुआ साफ नजर आ रहा है। इसी बीच अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने आग में घी का काम कर दिया है।

सलमान से बदला लेने के लिए सोमी अली देंगी बिश्नोई का साथ?

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अब लॉरेंस बिश्नोई से हाथ मिलाने का मन बना लिया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अब उन्हें मदद का भी ऑफर दे रही हैं। अक्सर सोमी अली-सलमान के खिलाफ बयान देती हुई नजर आती हैं। वो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन पर संगीन आरोप भी लगाती हैं। लेकिन इस बार तो सोमी अली ने हद ही पार कर दी है। सोमी एक्स बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए अब एक गैंगस्टर की मदद तक करने को तैयार हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस बात का इशारा तो खुद सोमी अली का पोस्ट कर रहा है।

विज्ञापन

सोमी अली ने बिश्नोई को दिया खास मैसेज

आज पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्ट फैंस के लिए नहीं बल्कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए है और एक्ट्रेस उन्हें इस पोस्ट में भाई कह रही हैं। अब ये देखकर पूरी दुनिया चौंक गई है। सोमी अली ने गैंगस्टर की तस्वीर पोस्ट करते हुए नोट में लिखा, ‘ये लॉरेंस बिश्नोई के लिए एक डायरेक्ट मैसेज है: नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी जूम कॉल कर रहे हो, तो मुझे कुछ बातें करनी हैं। कृपया करके मुझे बताएं कि ये कैसे हो सकता है?’

विज्ञापन

सोमी अली ने बिश्नोई से मांगा नंबर

इसके आगे सोमी ने लिखा, ‘हमारी पूरी दुनिया में सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तेह हो जाएं पूजा के बाद। फिर यकीन मानिए कि ये आपके फायदे की बातें हैं। अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आपका। शुक्रिया।’ अब सोमी अली गैंगस्टर बिश्नोई को ऐसा क्या बताना चाहती हैं जिससे उनका फायदा होगा? वो उनसे क्या और क्यों बात करना चाहती हैं? हर कोई बस यही जानना चाहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ