हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चंद मिनटों के लिए 10 करोड़ तक चार्ज करता है ये सुपरस्टार? नेटवर्थ इतनी कि लग जाए नोटों का ढेर

Salman Khan: बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं, जिनके पास बेशुमार दौलत है। फिल्मों के अलावा भी इन सितारों के पास कमाई के कई सोर्स हैं। आज हम आपको एक ऐसे स्टार के बारे में बता रहे हैं, जो चंद मिनटों के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं।

विज्ञापन
Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं, जो एक फिल्म के लिए 100 करोड़ या इससे भी ज्यादा फीस लेते हैं। कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो चंद मिनटों के लिए ही करोड़ों वसूल कर लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं, जो चंद मिनटों के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये स्टार कौन हैं, जो इतनी मोटी कमाई करते हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

सलमान खान का बर्थडे

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान हैं। आज 27 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का बर्थडे है। अब भाईजान का बर्थडे है, तो उनको लेकर खूब चर्चा तो होगी ही। अब अगर सलमान खान की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है और खूब कमाई की है। इस बात से भी हर कोई वाकिफ है कि सलमान खान आलीशान जिंदगी जीना पसंद करते हैं, लेकिन फिर भी वो जमीन से जुड़े हुए हैं।

चंद मिनट के लेते हैं करोड़ों

खबरों की मानें तो सलमान खान को लेकर कहा जाता है कि वो चंद मिनट का ऐड करने के लिए 10 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज करते हैं। अब सलमान खान इतने बड़े सुपरस्टार हैं, तो जाहिर है कि उनकी फीस इतनी मोटी होगा, लेकिन इसको लेकर कुछ ऑफिशियल नहीं है। सलमान खान के पास करोड़ों की दौलत है और रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास 2900 करोड़ की नेटवर्थ है।

विज्ञापन

फिल्मों से भी करते हैं मोटी कमाई

ना सिर्फ फिल्मों के जरिए बल्कि सलमान खान के पास कमाई के कई और भी सोर्स हैं। इतना ही नहीं बल्कि अगर सलमान की फिल्मों की फीस की बात करें तो कहा जाता है कि सलमान खान एक फीस को करने के लिए मोटी रकम लेते हैं, जिसमें उनकी फीस 100 से 120 करोड़ तक है। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर के पास फिल्म के प्रोफिट का भी 50 से 70 प्रतिशत हिस्सा होता है।

लग्जरी कार कलेक्शन

बता दें कि ना सिर्फ इंडिया बल्कि इंडिया के बाहर भी सलमान खान की प्रोपर्टी है। मुंबई के अलावा सलमान खान के पास दुबई में भी बंगले हैं। पनवेल में भी सलमान खान का 100 करोड़ का फॉर्महाउस है। वहीं, अगर भाईजान के कार कलेक्शन की बात करें तो सलमान के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार हैं। सलमान के कार कलेक्शन में बुलेटप्रूफ निसान पैट्रोल एयूवी, Lexus LX, रेंज रोवर SV LWB 3.0, BMW X6, टोयोटा लैंड क्रूजर LC200 SUV सहित कई गाड़िया शामिल हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan के बदले तेवर, 20-30 नहीं अगली फिल्म के लिए चार्ज किए कितने करोड़?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola