Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

क्यों बदला सलमान खान की Battle Of Galwan का टाइटल? डायरेक्टर ने किया खुलासा

Salman Khan Battle Of Galwan Name Changed: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का टाइटल बदल चुका है. वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि आखिर इस फिल्म का नाम बदला क्यों गया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने क्या कुछ कहा?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 17, 2026 08:27
Salman Khan Battle Of Galwan Name Changed
डायरेक्टर ने बताया क्यों बदला सलमान खान की फिल्म का नाम?

Salman Khan Battle Of Galwan Name Changed: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टाइटल बदल गया है. बॉलीवुड के ‘दबंग’ ने फिल्म के नए पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस बात का ऐलान किया है. फिल्म का नाम बदलने से फैंस भी शॉक्ड हैं कि आखिर भाईजान की फिल्म का नाम क्यों बदला गया है. वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इस बात का खुलासा करते हुए फिल्म के टाइटल बदलने के पीछे का कारण बताया है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा?

फिल्म का नया नाम

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है. मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर इस बात का ऐलान किया, जिसके बाद से हर कोई ये ही जानना चाहता है कि आखिर ये फैसला क्यों लिया गया है. सलमान खान ने भी इस पोस्टर को अपने फैंस के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर नए नाम के साथ शेयर किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही मेकर्स को किया मालामाल, छाप डाले करोड़ों

क्यों बदला फिल्म का नाम?

अब फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने एचटी सिटी से बातचीत करते हुए फिल्म के नाम के बदले जाने पर बात की है. डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म का टाइटल बदलने का फैसला अचानक से नहीं लिया गया है. सलमान खान के फैंस को लग रहा है कि ये फैसला रातों रात लिया गया है तो ऐसा नहीं है. जब हम फिल्म बना रहे थे तो हमने 2 टाइटल रजिस्टर कराए थे. एक ‘बैटल ऑफ गलवान’ और दूसरा ‘मातृभूमि’. फिल्म बनाते हुए हमें एहसास हुआ कि ये फिल्म सिर्फ लड़ाई के बारे में नहीं है बल्कि ये मानवता और सहानुभूति के बारे में है. साथ ही उन लड़ाइयों के बारे में भी है जिन्हें हमारे जवान बहादुरी से खामोश रहकर लड़ते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Battle of Galwan नहीं, अब इस नाम से रिलीज होगी Salman Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म, भाईजान ने रिवील किया टाइटल

फिल्म के टाइटल पर ही बन चुका गाना

डायरेक्टर ने आगे कहा कि फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है और हमने जब उस गाने को रिलीज किया तो हमें ऑडियंस का खूब प्यार मिला. वहीं अब इसी टाइटल ने फिल्म को और भी सही बना दिया है. बता दें सलमान खान की इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और फैंस को अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में हैं.

First published on: Mar 17, 2026 08:27 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.