Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

सलमान खान की भांजी को मिला बॉलीवुड में ब्रेक, कटरीना-दीपिका के हीरो संग करेंगी रोमांस

बॉलीवुड सुपरस्टार भाईजान यानी सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. उन्हें विकास बहल की फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया है. चलिए जानते हैं की इस मूवी में अलीजेह के अपोजिट कौन एक्टर नजर आने वाले हैं.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 26, 2026 16:56
salman khan with nicec
सलमान की भांजी को किस एक्टर संग करेंगी फिल्म ?

साल 2026 की शुरुआत में ही कई सारी फिल्में रिलीज हो चुकी है और अब भी कई सारी फिल्मों पर काम चल रहा है. इस साल की बड़ी हिट फिल्म सनी देओल की बॉर्डर 2 सामने आई है. खैर, अभी तो साल 2026 की शुरुआत हुई है. क्योंकि मार्च के महीने में 2 या 3 नहीं 9 फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से लेकर साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ तक शामिल है. लेकिन आज हम आपको सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में बताएंगे, जिन्हें बतौर लीड एक्ट्रेस एक फिल्म में कास्ट किया गया है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के हीरो काम करते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: OTT की स्टार बनी 2 घंटे 24 मिनट की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, थिएटर में बुरी तरह हो गई थी फ्लॉप

---विज्ञापन---

विकास बहल ने अलीजेह को किया कास्ट

आपको बता दें कि विकास बहल ने अब तक बॉलीवुड में ’क्वीन’, ‘सुपर 30’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्में दे चुके हैं. लेकिन अब डायरेक्टर एक म्यूजिकल रोमांस ड्रामा फिल्म पर काम करने वाले हैं, हालांकि फिल्म का अभी तक कोई टाइटल फाइनल नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म UK में पंजाबी अंडरग्राउंड मूवमेंट के राइज से इंस्पायर्ड होकर बनाई जा रही है. इस फिल्म में सलमान खान की भांजी अलीजेह नजर आने वाली है.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ‘The Kerala Story 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 16 बड़े बदलाव के बाद मिली हरी झंडी

---विज्ञापन---

अलीजेह के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी आएंगे नजर

वैरायिटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार  सार विकास बहल की इस फिल्म में अलीजेह के साथ इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं. दरअसल, यह फिल्म साल 1990 के दशक में सेट है. खबरें यह भी सामने आ रही है कि सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म में ड्रमर का किरदार निभाएंगे. वहीं अलीजेह सिंगर के रोल में नजर आने वाली है. आपको बता दें कि विकास बहल ने इस फिल्म को एक लव स्टोरी फ्रेम की है. हालांकि, इस मूवी में रोमांस के साथ  UK पंजाबी म्यूजिक का गोल्डन एरा भी नजर आने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि साल 2026 में ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जा सकती है. सिद्धांत चतुर्वेदी इससे पहले कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके हैं.

First published on: Feb 26, 2026 04:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.