Dhurandhar 2 के वो सितारे, जिन्होंने 6 मिनट के रोल से चुराई लाइमलाइट, कहानी में भी फूंकी जान

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ के पहले पार्ट में टीवी के कुछ सितारों ने शानदार प्रदर्शन करके लाइमलाइट ही चुरा ली. लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ में भी दो ऐसे नए चेहरे रहे, जिन्होंने फिल्म की कहानी में जान ही फूंक दी.

Dhurandhar 2 Actors Who Stolen Show

Dhurandhar 2 में इन एक्टर्स ने चुराई लाइमलाइट.

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2 the Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. रणवीर सिंह के काम और एक्टिंग की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं. फिल्म में ना केवल बड़े स्टार्स ही बल्कि छोटे और कम स्क्रीन स्पेस वाले एक्टर्स ने भी लाइमलाइट चुरा ली है. मूवी में कई रोमांचक ट्विस्ट डाले गए हैं. वहीं, सीक्वल में दो ऐसे नए कलाकार भी रहे जिन्होंने महज 6 मिनट के रोल से ही फिल्म ने जान फूंक दी. चलिए बताते हैं उन दो कलाकारों के बारे में.

विज्ञापन

अतीक अहमद का रोल

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जो पहला सीन होता है वो एक दम ही हिला देने वाला होता है. इसमें शुरुआत में ही आतिफ अहमद नाम के किरदार की एंट्री होती है, जो हूबहू यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद से मिलता-जुलता होता है. या यूं कहें कि ये अतीक से ही प्रेरित होता है. आतिफ के तार पाकिस्तान से जुड़े दिखाए गए हैं. वह बड़े स्तर पर हथियारों और जाली नोटों की तस्करी करता है. फिल्म में जब आतिफ की एंट्री होती है तो थिएटर में सीटियां भी बजती है. वहीं, मूवी में आतिफ की गोली मारकर की गई हत्या को भी दिखाया गया है. ये सब आतीक अहमद से मिलता-जुलता है.

विज्ञापन

फिल्म में आतिफ अहमद का रोल एक्टर सलीम सिद्दीकी ने प्ले किया है. अगर उनके बारे में बात की जाए तो वह थिएटर के पुराने कलाकार हैं. वह इसके पहले कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. एक्टर ‘रक्षा बंधन’, ’12वीं फेल’ और ‘इंडिया लॉकडाउन’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.

Ateek Ahmed Role

बड़े साहब ने भी चुराई लाइमलाइट

इसके साथ ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब का जो किरदार होता है, उसने भी सारा शो ही चुरा लिया है. ये किरदार दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है. हालांकि, इसे स्क्रीन स्पेस कम दिया गया है लेकिन, कुछ मिनट के सीन में इस किरदार ने इंटरनेट ही हिला दिया है. फिल्म में बड़े साहब वो है, जिसके लिए मेजर इकबाल काम करता है. इस किरदार को प्ले करने वाले एक्टर के बारे में बात करें तो इसे दानिश इकबाल ने निभाया है और वह इस रोल से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गए हैं.

विज्ञापन
Bade Sahab in Dhurandhar 2

फिल्म में बड़े साहब के किरदार की खास बात ये रही है कि इसका सीन महज 6 मिनट का ही रहा है. इस 6 मिनट में मूवी में दाऊद की जवानी से बुढ़ापे तक का सफर दिखा दिया गया है. ये एक दम ही शॉकिंग भरा और फिल्म की कहानी में जान फूंकने जैसा होता है.

टर्निंग प्वॉइंट साबित होगा ‘बड़े साहब’ का रोल?

आपको बता दें कि दानिश इकबाल ‘संकल्प,’ ‘द हंट,’ ‘महारानी-3,’ ‘भक्षक,’ और ‘आखिरी सच’ जैसी फिल्मों और सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, उनके रोल अभी तक सीमित ही रहे हैं. लेकिन माना जा रहा है कि अब बड़े साहब का रोल उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ