7 घंटे तक बिना बैठे, बिना थके…लगातार शूटिंग करती रहीं ऐश्वर्या राय, ऐसा डेडिकेशन देखकर हर कोई रह गया दंग

Aishwarya Rai Bachchan Shooting BTS: बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके पर्फेक्शन के लिए जाना जाता है. वे जितनी खूबसूरत हैं, उतनी अपने काम को लेकर सीरियस भी हैं. उन्होंने अपनी इस फिल्म में 7 घंटे बिना बैठे लगातार शूटिंग की थी. ऐसा जज्बा देखकर हर कोई हैरान रह गया था.

Aishwarya Rai Nandini Look PS 2

Aishwarya Rai Nandini Look PS 2

Aishwarya Rai Nandini Look PS 2: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अदाओं और एक्टिंग के लिए तो फेमस है हीं, लेकिन उससे भी ज्यादा उनके काम को लेकर लगन चर्चा में रहती है. वे अपनी फिल्मों में किरदार को बिल्कुल पर्फेक्ट बनाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं. उन्होंने इस फिल्म में लगातार 7 घंटे खड़े रहकर शूटिंग की थी, जिसके बारे में आजकल की एक्ट्रेस सोंचकर ही घबरा जाएं. उन्होंने इस दौरान भारी ज्वैलरी भी पहन रखी थी. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

7 घंटे तक खड़ी रही ऐश्वर्या

बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम परफेक्शन और मेहनत का पर्याय है. हाल ही में एक ज्वेलर ने उनकी एक घटना बताई, जिसने सबको हैरान कर दिया. फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ (PS-1 या PS-2) की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या ने 6 से 7 घंटे तक लगातार खड़े रहकर काम करती थी. वे बिल्कुल नहीं बैठती थी. इसके वजह सिर्फ इतनी थी कि उनकी ऑर्गेंजा साड़ी पर सिलवटें (क्रिज) न पड़ें. यह सुनकर सभी लोग हैरान रह गए.

परफेक्शन की मिसाल

ज्वेलर प्रतीक्षा प्रशांत ने एक इंटरव्यू में यह बात बताई. उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या को अपनी ड्रेस, हेयरस्टाइल और लुक में कोई कमी बर्दाश्त नहीं है. वे चाहती थीं कि हर शॉट परफेक्ट दिखे. ऐश्वर्या सेट पर ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी, जो बहुत नाजुक होती है. अगर बैठ जातीं तो साड़ी में सिलवटें आ जातीं, जो कैमरे में दिखता. इसलिए उन्होंने पूरे 7 घंटे खड़े रहकर शूटिंग की. उनको थकान हुई होगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और उन्होंने अपना महारानी लुक मेनटेन रखा.

विज्ञापन

डेडिकेशन का स्तर

ऐश्वर्या का ऐसा डेडिकेशन दिखाता है कि वे सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि सच्ची प्रोफेशनल हैं. फिल्म में उनका किरदार नंदिनी था, जो बहुत खास था. उन्होंने हर छोटी डिटेल पर ध्यान दिया. कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके हेयर स्टालिंग के दौरान हेयर में एक पिन भी गलत नहीं दिखना चाहिए था. ज्वेलर ने कहा, “मैंने अपनी आंखों से देखा है. वे यूं ही ऐश्वर्या राय नहीं बनीं.” यह मेहनत उनकी सफलता का राज है.

विज्ञापन

सबके लिए प्रेरणा

ऐसे समय में जब लोग थोड़ी थकान पर आराम कर लेते हैं, ऐश्वर्या ने दिखाया कि असली मेहनत क्या होती है. 7 घंटे बिना बैठे खड़े रहना आसान नहीं होता. लेकिन उन्होंने साबित किया कि परफेक्शन के लिए कुछ भी संभव है. फैंस और इंडस्ट्री वाले इस बात से दंग रह गए. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ