Mahakumbh Viral Girl Monalisa Farman Khan: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों फरमान खान संग शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. अपने परिवार के खिलाफ जाकर मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान ने केरल में जाकर शादी कर ली. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भी लव जिहाद का विवाद शुरू हो गया. लोगों का मानना है कि मोनालिसा को लव जिहाद में फंसाया गया है. हालांकि मोनालिसा इस बात से इनकार कर चुकी हैं. वहीं अब मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि उन्हें मारने की धमकियां मिल रही हैं.
कपल ने लगाई मदद की गुहार
मोनालिसा के फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में मोनालिसा और फरमान खान दोनों ही मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों पुलिस, मीडियो और मुख्यमंत्री से मदद की अपील करते दिखाई दे रहे हैं. कपल ने बताया कि उन्हें आए दिन जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो अधिकारियों को मदद की अपील करते हुए पत्र भेज रहे हैं.
केरल सरकार का किया था धन्यवाद
वहीं बता दें कुछ दिन पहले ही मोनालिसा और फरमान खान ने केरल सरकार का धन्यवाद किया था. कपल ने बताया था कि उनके इस कदम में केरल सरकार ने उन्हें सपोर्ट किया है और सुरक्षा भी दी. वहीं उस दौरान भी मोनालिसा ने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी. मोनालिसा ने बताया कि उनका परिवार इस शादी से खुश नहीं है और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए.
कब हुई थी कपल की शादी?
मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से 11 मार्च को केरल के अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की. इस शादी की फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. वहीं इस दौरान मोनालिसा को अपनी फिल्म में कास्ट करने वाले सनोज मिश्रा ने भी इसे लव जिहाद का नाम दिया था. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर काफी विवाद हुआ. वहीं मोनालिसा और फरमान ने बाद में क्लियर भी किया कि ये लव जिहाद नहीं है मोनालिसा हिंदू ही रहेंगी वो इस्लाम धर्म नहीं कबूल रही हैं.