---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर छाई रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar 2’, 2 दिन में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. फिल्म को देश ही नहीं विदेशों में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने अभी तक कुल कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का इंतजार अब खत्म हो चुका है. यह फिल्म बीते दिन यानी 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की जा चुकी है और फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इससे पहले फिल्म का पेड रिव्यू 18 मार्च को रखा गया था, जिसमें फिल्म ने तगड़ा कलेक्शन किया था.  रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ईद के मौके पर रिलीज की गई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन 102.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद भी OTT पर कायम है इस सीरीज का जलवा, 8.7 रेटिंग के साथ दिलों पर कर रही राज

---विज्ञापन---

कब रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पेड रिव्यू से 43 करोड़ रुपए छपे थे. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. हालांकि, फिल्म में राकेश बेदी के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इतना ही नहीं फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैमियो भी दिखाया गया है. दरअसल, फिल्म में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण और नोटबंदी अनाउंसमेंट की वीडियो फुटेज दिखाई गई है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नोटबंदी के ऊपर एक पूरा चैप्टर दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Worldwide Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने धुआं-धुआं किया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस, कमाई से मचाया हड़कंप

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ ने कितने का किया कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म में पेड रिव्यू से 43 करोड़ रुपए छापे थे. यानी फिल्म ने 145.2 करोड़ रुपए कमा लिए थे. लेकिन फिल्म ने दूसरे दिन यानी 20 मार्च को रात 10 बजे तक फिल्म ने 96.91 करोड़ रुपए कमाए हैं. इस फिल्म के टोटल 22,635 शोज चल रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्म ने अब तक 242.11 करोड़ रुपये कमाए है. हालांकि, पहले दिन फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के 21,728 शोज चलाए गए थे. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिलने वाला है. 

First published on: Mar 20, 2026 09:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola