Dhurandhar 2 BTS: कुछ इस तरह शूट किया गया रणवीर सिंह का अंडरवॉटर शॉट, BTS देखकर फैंस हुए हैरान

Dhurandhar 2 Underwater BTS Video: रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लोगों को ये फिल्म काफी पंसद आ रही है. ऐसे में रणवीर सिंह के एक अंडरवॉटर शॉट काफी वायरल हुआ. लेकिन अब उनका BTS भी वायरल हो रहा है.

Dhurandhar 2 Underwater BTS Video

Dhurandhar 2 Underwater BTS Video

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Underwater Shot: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म, बवाल मचाए हुए हैं. 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म में कई धांसू सीन्स देखने को मिले. लेकिन फिल्म के आखिर में रणवीर सिंह का अंडरवॉटर शॉट देखकर सब हैरान रह गए. अब सोशल मीडिया पर उनका BTS वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके काफी सराहया जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरवॉटर शॉट की तैयारी

फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का किरदार जास्किरत एक भारतीय जासूस है, जो पाकिस्तान में घुसने की तैयारी करता है. इस सीन के लिए उन्हें पानी के अंदर सांस रोककर रहना पड़ता है. BTS वीडियो में दिखाया गया है कि रणवीर ने खुद यह शॉट किया. वे पानी में डूबे हुए हैं और लंबे समय तक सांस रोककर रहते हैं. कोई स्टंट डबल या WFX की मदद नहीं ली गई. यह देखकर लगता है कि उन्होंने कितनी कड़ी मेहनत की है.

BTS की खासियत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये BTS वीडियो बताता है कि बॉलीवुड में बड़े सीन कैसे बनते हैं. रणवीर ने खुद रिस्क लिया और असली मेहनत की. फैंस कह रहे हैं कि ऐसे एक्टर देखकर गर्व होता है. फिल्म देखने वालों को अब यह सीन और भी मजेदार लगेगा, क्योंकि वे जानेंगे कि पीछे कितनी मेहनत थी.

विज्ञापन

फैंस का रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. लोग लिख रहे हैं कि “रणवीर ने इस फिल्म के लिए सब कुछ दे दिया”. कई फैंस ने कहा, “यह इंसाने है!” और “उनकी डेडिकेशन कमाल की है”. कुछ ने लिखा कि यह उनका करियर बेस्ट परफॉर्मेंस है. वीडियो में रणवीर की ट्रेनिंग भी दिखाई गई है, जहां वे पानी में सांस रोकने की प्रैक्टिस करते हैं. फैंस हैरान हैं कि बिना किसी मदद के इतना लंबा समय पानी में कैसे रहे.

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

धुरंधर 2, एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है. इसमें रणवीर सिंह ने जासूस का रोल निभाया है, जो पाकिस्तान की सियासत में घुसता है. फिल्म के पहले सीजन में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार थे. लेकिन दूसरे भाग में अक्षय खन्ना हट गए. इस बार अन्य कलाकार दिखाई दिए. निर्देशक आदित्य धर ने इस सीन को बहुत खास बनाया है. उनके कमाल के डायरेक्शन ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ