Dhurandhar 2 की सफलता से भड़के प्रकाश राज, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन को लपेटे में लेकर कसा तंज

Prakash Raj Comment: Dhurandhar 2 भर-भरकर लोगों की तारीफे बटोर रही है. इसी बीच साउथ इंडस्ट्री के बड़े एक्टर प्रकाश राज का फिल्म की सफलता पर तीखा तंज सामने आ रहा है. उन्होंने अल्लू अर्जुन से लेकर महेश बाबू को भी लपेटे में लिया है.

Prakash Raj Taunts On Dhurandhar 2 Success

Prakash Raj Taunts On Dhurandhar 2 Success

Prakash Raj Taunts On Dhurandhar 2 Success: रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर 2, 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह स्पाई थ्रिलर फिल्म रिलीज होते ही छा गई. लोग फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. जनता के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री भी फिल्म की तारीफों के पुल बांध रही है. इसी बीच साउथ सुपरस्टार्स जैसे महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म को खूब सराहा. लेकिन यह बाद उन्हीं के इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रकाश राज को समझ में नहीं आई. उन्होंने तीखा तंज कसा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश झा का तीखा तंज

प्रकाश राज को ये सब देखकर अच्छा नहीं लगा. एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया कि साउथ के कई बड़े स्टार्स ‘धुरंधर 2’ की तारीफ कर रहे हैं. प्रकाश राज ने उस पोस्ट पर जवाब दिया कि “Signs of Obligations are spreading South too. #justasking.” मतलब दक्षिण में भी ‘मजबूरी’ या ‘ऑब्लिगेशन’ के संकेत फैल रहे हैं. उन्होंने इशारा किया कि ये तारीफें सच्ची नहीं हैं, बल्कि किसी मजबूरी या दबाव से की जा रही हैं. एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “मैं धुरंधर से बहुत दूर हूं… आप हैं?” इससे लगता है कि वे फिल्म की पैट्रियॉटिक थीम या प्रचार से नाराज हैं.

विज्ञापन

क्यों हो रही धुरंधर 2 की तारीफ?

धुरंधर 2, एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें स्पाई अपने देश को बचाने के लिए जासूसी करता है. इससे पहले इसका पहला पार्ट भी आया था, जिसकी आगे की कहानी को धुरंधर 2 में दिखाया गया है. धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लोगों को 4 घंटे की फिल्म काफी पसंद आ रही है. रणवीर सिंह इसमें मुख्य भूमिका में हैं. लेकिन इसी सफलता के बीच एक्टर प्रकाश राज ने तीखा तंज कसा है. उन्होंने खासकर साउथ के सुपरस्टार्स महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर पर निशाना साधा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ