Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Saiyaara का नया गाना रिलीज, Humsafar को देख क्या बोली सोशल मीडिया की पब्लिक?

अहान पांडे और अनीत पड्डा की अपकमिंग फिल्म 'सैयारा' इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। लोगों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। इस बीच फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया गया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 23, 2025 12:31
Humsafar
'हमसफर' गाना रिलीज। image credit- instagram

अहान पांडे इन दिनों अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। अहान मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अपकमिंग फिल्म ‘सैयारा’ से ही अहान फिल्मी दुनिया में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर बज भी बन रहा है। इस बीच अब उनकी फिल्म ‘सैयारा’ का नया गाना ‘हमसफर’ रिलीज हो गया है। आइए जानते हैं कि कैसा है ये गाना और इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का क्या कहना है?

फिल्म ‘सैयारा’ का नया गाना रिलीज

फिल्म ‘सैयारा’ के नए गाने ‘हमसफर’ की बात करें तो इसे YRF ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने में अहान पांडे और अनीत पड्डा बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 3 मिनट 11 सेकंड के इस गाने में अहान और अनीत ने कमाल कर दिया है। फिल्म के गाने को यश राज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

---विज्ञापन---

YRF ने किया शेयर

इस गाने को शेयर करते हुए यश राज ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सही इंसान के साथ हर एक पल बेहद खास होता है। #Humsafar गाना रिलीज हो गया है और लिंक बॉयो में है। #Saiyaara 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अपकमिंग फिल्म ‘सैयारा’ का ये गाना फैंस और यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है और नेटिजंस इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने इस गाने को सुनने के बाद लिखा गाना सच में बेहद कमाल का है, बस फिल्म भी ऐसा ही कमाल कर दे। दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई उनकी एक्टिंग और एक्सप्रेशन, डेब्यू में भी बेहतरीन एक्टिंग की है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये एक बेहतरीन गाना है। चौथे यूजर ने कहा कि अहान और अनीत दोनों ने ही कमाल की एक्टिंग की है। एक ने कहा कि अब बस ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है। इस तरह यूजर्स कमेंट्स के जरिए गाने की तारीफ कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

गौरतलब है कि फिल्म ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। बता दें कि फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जो लोगों को बेहद पसंद भी आया था। अब इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है। वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 18 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 इस दिन हो सकता है शुरू, Salman Khan के शो की प्रीमियर डेट रिवील

First published on: Jun 24, 2025 02:53 PM

संबंधित खबरें