हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Saiyaara इस फिल्म का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड, पहले हफ्ते चार फिल्मों को छोड़ा पीछे

फिल्म ‘सैयारा’ ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है और जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले ही हफ्ते में कमाल कर दिया है और चार फिल्मों को पछाड़ दिया है।

विज्ञापन
'सैयारा' किस फिल्म को पछाड़ने में नाकामयाब? image credit- social media

Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है और ये टिकट खिड़की पर जबरदस्त कमाई कर रही है। भले ही ‘सैयारा’ बंपर कमाई कर रही है और इसने कई फिल्मों के आंकड़ों को पछाड़ दिया है, लेकिन फिर भी ये फिल्म एक फिल्म को पीछे नहीं छोड़ पाई। आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?

पहले हफ्ते चार फिल्मों को पटखनी

दरअसल, फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया। फिल्म ने एक हफ्ते में 172.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और इसी के साथ इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में चार फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन फिर भी ये फिल्म विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को पीछे नहीं छोड़ पाई है। ‘सैयारा’ ने ‘हाउसफुल 5’, ‘रेड 2’, ‘सितारे जमीन पर’ और ‘सिकंदर’ जैसी फिल्मों को पहले ही हफ्ते में पटखनी दे दी है।

पहले हफ्ते किस फिल्म का कितना कलेक्शन?

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी रिलीज के एक हफ्ते में सिर्फ 127.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 90.5 करोड़ रुपये कमाई। वहीं, आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी रिलीज के एक हफ्ते के अंदर 88.9 करोड़ रुपये की कमाई थी और सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ ने पहले हफ्ते में 97.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन

फिल्म ‘छावा’ को पीछे नहीं छोड़ पाई ‘सैयारा’ 

वहीं, अगर फिल्म ‘सैयारा’ की बात करें तो इस फिल्म ने इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, फिल्म ‘सैयारा’ साल 2025 की फिल्म ‘छावा’ को पीछे नहीं छोड़ पाई। विक्की कौशल की फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और फिल्म ‘सैयारा’ का कलेक्शन 46.5 करोड़ रुपये कम रहा।

200 करोड़ का आंकड़ा

हालांकि, फिल्म ‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ है और ये अच्छी खासी कमाई कर रही है। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कब 200 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी। बता दें कि फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ये आंकड़े कब टूटेगा? ये देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Saiyaara के मेकर्स ने फैंस को दिया तगड़ा झटका, ओटीटी पर आने के लिए लंबा इंतजार

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola