हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Saif Ali Khan पर हमला करने वाला आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, बांग्लादेशी होने का है शक

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस शख्स पर बांग्लादेशी होना का भी संदेह जताया जा रहा है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर उन्हीं के घर में हुए जानलेवा हमले के बाद ये मामला काफी आगे बढ़ गया है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को पकड़ा है, जिसे कोर्ट के सामने पेश किया गया और अब इस आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के हाथ कई बड़ी कामयाबी लगी हैं। उन्हें घटना स्थल से वो चाकू भी मिल गया है, जिससे एक्टर पर वार किया गया था। साथ ही चाकू का वो हिस्सा भी पुलिस के पास है, जो सैफ के शरीर में रह गया था।

5 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी 

पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम सज्जाद है और उसकी उम्र 30 साल है। ये शख्स सभी को अपना नाम विजय दास बताता था। पुलिस को शक है कि सैफ पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी हो सकता है और वो बांग्लादेश से अवैध तरीके से देश मे घुस आया है। अब पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अपने कपड़े, बैग और बाकी की चीजें कहां छिपाई हैं? दूसरी तरफ कोर्ट में आरोपी से कई सवाल किए हैं।

कोर्ट में आरोपी से पूछे गए कौन-कौन से सवाल?

आरोपी को चेहरा दिखाने के लिए कहा गया और साथ ही उससे उसका नाम भी पूछा गया। कोर्ट ने आरोपी से ये भी सवाल किया कि क्या उसे पुलिस को लेकर कोई शिकायत है? जिस पर आरोपी ने ना में जवाब दिया है। उससे ये भी पूछा गया कि बांग्लादेश से वो कैसे देश मे आया और किसने उसकी मदद की? इस देश में इस आरोपी की जान-पहचान का कौन-कौन है? अब इसकी भी जांच पड़ताल होगी। इन सभी आरोपों और सवालों के बाद पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की 14 दिनों की कस्टडी की मांग की थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale: क्लोजिंग ट्रेंड्स में विनर कौन? पहले बेघर होगा कौन-सा कंटेस्टेंट?

गायब है चाकू का तीसरा टुकड़ा

हालांकि, आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर ही भेजा गया है। बता दें, जिस चाकू से सैफ अली खान पर हमला हुआ था, उसके 3 टुकड़े हो गए थे। 2 टुकड़ों को बरामद किया जा चुका है, जबकि कहा जा रहा है कि तीसरा टुकड़ा अभी भी गायब है। इसके अलावा आरोपी ने हमले के वक्त जो कपड़े पहने थे, वो भी पुलिस तलाश रही है। आरोपी ने उन कपड़ों को भी छुपा दिया है। अब 5 दिन की पुलिस रिमांड में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola