Saif Ali Khan brought his own clothes for ‘Kya Kehna’ shoot: सैफ अली खान इन दिनों साउथ इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। वो जल्द ही जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म देवरा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान एक बार फिर विलेन के कैरेक्टर में नजर आएंगे। सैफ ने पर्दे पर कई बार नेगेटिल रोल निभाए हैं। ऐसी ही एक मूवी थी ‘क्या कहना’ जिसमें सैफ के साथ प्रीति जिंटा नजर आई थीं। इस फिल्म के रिलीज होने के 24 साल बाद इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आपको सुनाते हैं।
आखिरी वक्त पर फिल्म में लिया गया
अभी कुछ समय पहले फिल्म के निर्माता कुमार तौरानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे फिल्म में सैफ अली खान की कास्टिंग एक दम आखिरी वक्त पर की गई थी। यहां तक की सैफ को आनन-फानन में उनके घर जाकर फिल्म की स्क्रिप्ट सुनानी पड़ी थी। गौरतलब है सैफ को फिल्म के लिए अपने कपड़े भी खुद से ही लाने पड़े थे। क्योंकि फिल्म की शूटिंग स्टार्ट हो चुकी थी बस उन्हें सेट पर आना था और शूट करना था।
Saif Ali Khan brought his own clothes for ‘Kya Kehna’ shoot
सैफ की जगह कास्ट हुआ था कोई और एक्टर
निर्माता की मानें तो सैफ को ये रोल ऑफर करने से पहले वो किसी और अभिनेता से ये किरदार कराना चाहते थे लेकिन आखिरी वक्त पर उस एक्टर ने फिल्म के लिए मना कर दिया और वो मुश्किलों में पड़ गए। इसलिए जल्दी जल्दी में सैफ को इस मूवी के लिए चुना गया। सैफ इस फिल्म में बिना किसी हिचकिचाहट के काम करने को तैयार हो गए। तौरानी ने उनके कपड़ों को लेकर कहा कि हमें अपने कपड़े दिखाओ, जिसके बाद उन्होंने ही अलमारी से कुछ कपड़े चुने और सैफ से कहा कि शूटिंग के दौरान सेट पर ये कपड़े ले आना। अगले दिन से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई।
सैफ और प्रीति जिंटा की इस फिल्म को दर्शकों की ओर से खूब सराहना मिली थी। प्रीति ने फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो शादी से पहले ही गर्भवती हो जाती है और बच्चे को गिराने की बजाए खुद ही पालने का फैसला करती है। इस फिल्म में सैफ के अलावा चंद्रचूड़ सिंह अहम भूमिका में थे।
सैफ और जूनियर एनटीआर में जबरदस्त एक्शन सीन
आपको बता दें इस फिल्म में सैफ अली खान फिल्म आदिपुरुष के बाद एक बार फिर विलेन के रोल में नजर आएंगे। फैंस की इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं। इस मूवी में जूनियर एनटीआर की हीरोगिरी तो दिखेगी ही साथ ही उनके और सैफ के बीच कई जबरदस्त एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: अरमान की सास ने खोली ‘तहलका’ की पत्नी की पोल, बोलीं- ओटीटी पर कुछ और…
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
11 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
12 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
13 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
13 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
14 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines