Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

रोहित शेट्टी की Golmaal 5 का पहला लुक रिवील, ‘लक्ष्मण’ की हुई वापसी; अजय देवगन को किसने किया KISS?

Rohit Shetty Golmaal 5: रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज दिया है. डायरेक्टर ने 'गोलमाल 5' का पहला लुक रिवील किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. 'गोलमाल 5' में 'लक्ष्मण' की वापसी हो गई है और एक और बड़ा सरप्राइज देखने को मिला.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 15, 2026 07:43
Rohit Shetty Golmaal 5
'गोलमाल 5' का बीटीएस वीडियो वायरल

Rohit Shetty Golmaal 5: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल 5’ का पहला लुक रिलीज कर दिया है. अपने बर्थडे पर रोहित शेट्टी ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. ‘गोलमाल 5’ के बीटीएस वीडियो में एक से बढ़कर एक सरप्राइज देखने को मिल रहा है. फैंस के बीच अभी से ही एक्साइटमेंट बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल 5’ का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं ‘गोलमाल 5’ में इस बार कौन-कौन से सरप्राइज छुपे हैं.

अक्षय कुमार की हुई एंट्री

‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन के साथ इस बार अक्षय कुमार भी ऑडियंस को हंसाते नजर आएंगे. BTS वीडियो में अक्षय कुमार अजय देवगन को किस करते दिखाई दिए. वहीं अक्षय कुमार इस फिल्म में बाल्ड लुक में नजर आने वाले हैं. वहीं इस वीडियो में अजय देवगन अक्षय कुमार को तंज कसते हुए कहते हैं, ‘कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता.’ अक्षय कुमार को रोहित शेट्टी की फिल्म में देखकर फैंस भी काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं और इस फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office: 100 दिन बाद भी Dhurandhar का जलवा बरकरार, The Kerala Story 2 ने 16वें दिन मारी लंबी छलांग

‘लक्ष्मण’ की भी हुई वापसी

अक्षय कुमार के साथ-साथ एक और बड़ा सरप्राइज ‘गोलमाल 5’ के बीटीएस वीडियो में देखने को मिला. ‘गोलमाल’ में ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले शरमन जोशी भी ‘गोलमाल 5’ में वापसी कर रहे हैं. बीटीएस वीडियो में शरमन भी दिखाई दिए और वो बोलते हैं, ‘शाम का भूला अगर लौटकर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते.’ शरमन जोशी और अक्षय कुमार की एंट्री से अब फैंस भी काफी खुश हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन है 22 साल का लड़का? जिसने एडिट किया था ‘धुरंधर’ का ट्रेलर, यामी गौतम से है खास कनेक्शन

रोहित शेट्टी ने बर्थडे पर दिया तोहफा

रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर फैंस के सामने इस ‘गोलमाल 5’ का पहला लुक रिवील किया. साथ ही डायरेक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘बीस साल पहले ‘गोलमाल’ रिलीज़ हुई थी, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी. इसका पूरा क्रेडिट आप दर्शकों को जाता है. इन 20 सालों में हमने आपको हंसाने की पूरी कोशिश की है. अब मैं और मेरी टीम फिर से ‘गोलमाल’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. हमेशा की तरह आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए. सिनेमाघरों में मिलते हैं.’

First published on: Mar 15, 2026 07:42 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.