---विज्ञापन---

Box Office: 100 दिन बाद भी Dhurandhar का जलवा बरकरार, The Kerala Story 2 ने 16वें दिन मारी लंबी छलांग

Box Office Report: 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 100 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में अभी भी जारी है. वहीं 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' की रफ्तार 16वें बढ़ती दिखाई दी. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की काफी तारीफ हो रही है.

---खबर नीचे जारी है---

Box Office Report: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज हुई है. 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज 100 दिन हो गए हैं. 100वें दिन भी फिल्म की कमाई बरकरार है. बॉक्स ऑफिस पर भले ही अब इस फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई हो लेकिन फिल्म का जलवा अभी भी कायम है. वहीं दूसरी ओर ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने 16वें लंबी छलांग मारी. फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर’ और ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.96 करोड़ की कमाई देखने को मिली. इसकी हिंदा ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं फिल्म ने भारत में अब तक 44.76 करोड़ की कमाई की. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने दुनिया भर में 49.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: कौन है 22 साल का लड़का? जिसने एडिट किया था ‘धुरंधर’ का ट्रेलर, यामी गौतम से है खास कनेक्शन

‘धुरंधर’ का 100वें दिन का कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 100 दिन हो गए हैं. अभी भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई जारी है. फिल्म ने 100वें दिन 30 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10.3% रही. वहीं भारत में अब तक फिल्म ने 1,006.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1,306.35 करोड़ पहुंच गया है. ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

यह भी पढ़ें: Sanjay Dutt का पाकिस्तानी फैन, इन्फ्लुएंसर ने गिफ्ट किया गोल्‍ड प्‍लेटेड iPhone 17, एक्टर के लिए है बेहद खास

---खबर नीचे जारी है---

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर द रिवेंज’?

वहीं आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें भी ‘धुरंधर’ की तरह ही भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा. फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ का अभी से अलग क्रेज देखने को मिल रहा है.

First published on: Mar 15, 2026 06:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola