RARKPK BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की छप्पर फाड़ कमाई, ‘रॉकी और रानी’ ने तीसरे दिन मचाया धमाल

RARKPK BO Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। वहीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की […]

---विज्ञापन---

RARKPK BO Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। वहीं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है और अब फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेसेस के हाथ पर ‘थूक’ देते थे आमिर खान, बुरी तरह भड़क गई थीं ये मशहूर अभिनेत्रियां

RARKPK का तीसरे दिन का कलेक्शन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 18 करोड़ रुपयों का शानदार कलेक्शन किया है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 45.15 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को देखने के लिए वीकेंड पर सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ पड़ी।

मल्टीस्टार फिल्म है ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 

बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 160 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं, फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन शानदार कमाई की है। बताते चलें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ मल्टीस्टार फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म को देश भर में 32 सौ से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

फिल्म की कहानी

वहीं, अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग है, लेकिन ये प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि शादी करने के लिए इन्हें कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक तेज तर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा और आलिया भट्ट एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका निभाती नजर आ रही है।

First published on: Jul 31, 2023 08:34 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें