‘हनुमान अंश’ के ऑस्कर जाने का सपना टूटा, प्रोड्यूसर ने बताई कहां हुई चूक
विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. लेकिन मूवी के मेकर्स का एक बड़ा सपना टूट गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 13, 2026 20:37
Share :
‘हनुमान अंश’ के ऑस्कर जाने का सपना टूटा (PIC-
Times Music. Youtube)
---विज्ञापन---
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी मूवी हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई कर रही है. इस मूवी को हर कोई देखना पसंद कर रहा है. इस फिल्म के आगे कन्नड़ सुपरस्टार यश की मूवी ‘टॉक्सिक’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है. यह मूवी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन मात्र 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. लेकिन इस मूवी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है.
बता दें कि फिल्म को काफी छोटे बजट के साथ तैयार किया गया है. लेकिन यह मूवी कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इस मूवी को रिलीज हुए आज 38 दिन हो चुके हैं और यह मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है. इस मूवी को प्रोड्यूसर नम्रता सिंह किया है.
हाल ही में ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने बताया कि उनकी मूवी किन वजहों से ऑस्कर से दूर रह गई है. बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए मूवी की ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर नम्रता से पूछा गया कि क्या फिल्म को तेलुगु के अलावा दूसरी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा. इस बात का जवाब देते हुए नम्रता ने सिर्फ नहीं में अपना जवाब दिया है. इतना ही नहीं मूवी की प्रोड्यूसर नम्राता ने यह भी बताया कि हनुमान अंश मूवी को ऑस्कर में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए भारत की ओर से क्यों नहीं पेश किया.
ऑस्कर से दूर होने पर ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर ने बताई वजह
इस बात का जवाब देते हुए नम्राता ने बताया कि टीम को सबमिशन प्रोसेस के बारे में कुछ भी पता नहीं था और टीम डेडलाइन से चूक गए. ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर नम्रता ने साफ किया है कि फिल्म को सिर्फ सिर्फ तेलुगु भाषा में ही डब किया गया है. दरअसल, मुझे समय नहीं मिल रहा है. प्रोड्यूसर ने आगे यह भी बताया कि 7 सितंबर को ऑस्कर सबमिशन की डेडलाइन थी, जिसमें भारत की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए ऑफिशियल एंट्री किए जाने से चूक गए है. दरअसल, हमें इसकी आखिरी तारीख का पता नहीं था, जिसके बाद हजारों लोगों के फोन आए वो हमसे यही पूछ रहे थे कि हमने मूवी को क्यों सबमिट नहीं किया. नम्रता ने बताया की हमारी टीम काफी छोटी है और सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त थे