Box Office: 38वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने किया शानदार कलेक्शन, जानें ‘मिर्जापुर द मूवी’ का हाल
वीकएंड पर विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'हनुमान अंश' ने जमकर कलेक्शन किया है. इस मूवी ने कमाई के मामले में पंकज त्रिपाठी की मूवी 'मिर्जापुर द मूवी' को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 13, 2026 22:37
सिनेमाघरों में इन दोनों पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, सैफ और अक्षय की मूवी ‘हैवान’ और विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ जमकर देखी जा रही है. हालांकि, हनुमान अंश ने रविवार को इन सभी मूवीज से ज्यादा कलेक्शन किया है. इस मूवी के आगे मिर्जापुर द मूवी का कलेक्शन काफी कम हुआ है.
आपको बता दें कि दोनों फिल्में लगभग एक महीने के अंतराल पर रिलीज की गई हैं. लेकिन दर्शकों को ‘हनुमान अंश’ ही सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा का कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ इनमें से कौन सी फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की है.
बता दें कि ‘हनुमान अंश मूवी 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 13 सितंबर 2026 को 38 दिन हो चुके हैं. लेकिन फिल्म की कमाई में कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक इस मूवी ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं मूवी ने दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये का कारोबार किया था. इस मूवी ने तीसरे वीक में 10.40 रुपये छापे थे. इतना ही नहीं मूवी ने चौथे हफ्ते में 61 करोड़ और 5वें वीक में 90.25 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया था.
---विज्ञापन---
‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए आज 38 दिन हो चुके हैं और मूवी ने 38वें दिन खबर लिखे जाने तक 20.94 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इस मूवी ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 251.71 करोड़ और नेट कलेक्शन में 213.07 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. खास बात यह है कि इस मूवी को बनाने में महज दो करोड़ रुपये ही खर्च किए गए थे.
वहीं पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बात करें, तो यह मूवी 4 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस मूवी में पंकज त्रिपाठी के साथ अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 13 सितंबर को 10 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने 10वें दिन 13.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस मूवी ने 10 दिनों में 184.95 करोड़ रुपये कमा डाले हैं.