RRKPK Screening: पैप्स के साथ मस्ती करती दिखीं जया बच्चन, एक्ट्रेस का ये रूप देख हैरान हुए फैंस

RRKPK Screening: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई […]

---विज्ञापन---

RRKPK Screening: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग में कटरीना कैफ और विक्की कौशल से लेकर सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और जया बच्चन समेत कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- भाई, भाभी और मां की तरह बॉलीवुड में क्यों नहीं चला इस अभिनेत्री का जादू? जानें

RRKPK की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची जया बच्चन

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपनी बेटी श्वेता बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं थी। इस दौरान जया बच्चन का पैप्स के साथ व्यवहार ने फैंस का ध्यान खींचा। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के स्पेशल प्रीमियर के लिए वेन्यू पर पहुंचते हुए नजर आई।

जया ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस दौरान जया ने लाल रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस इवेंट में पहुंचते हुए जब पैपराजी ने चिल्लाकर जया बच्चन को कैमरे के सामने पोज देने के लिए कहा तो दिग्गज अभिनेत्री ने अपने हाथों से अपने कान बंद कर लिए और मजाकिया अंदाज में कहा कि “मैं बहरी नहीं हूं चिल्लाओ मत।” इसके बाद जया एक प्यारी सी मुस्कान बिखेरती नजर आईं और अपनी बेटी और बेटे के साथ हॉल में जाती दिखीं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। वहीं, ये फिल्म दो दिन बाद यानी 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

First published on: Jul 26, 2023 01:55 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें