Bigg Boss 20: 'बोरिंग’ कंटेस्टेंट्स को लेकर आखिरकार सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, आम्रपाली दुबे से किया सवाल

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है. दर्शक इस बार के कास्टिंग को लेकर काफी निराश हो रहे हैं. लेकिन अब सलमान खान इस पर अपनी राय रखी है.

Bigg Boss 20, salman khan

'बोरिंग’ कंटेस्टेंट्स को लेकर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी. (PIC- jiohotstarreality. Instagram)

सलमान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज 6 सितंबर को किया गया था. इस शो को भाईजान के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. शो के प्रीमियर में दबंग खान काफी शानदार परफॉर्म किया था, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे. शो के दूसरे दिन ही घर में कंटेस्टेंट्स के बीच काफी झड़प देखने को मिलना शुरू हो गई थी. लेकिन इसी बीच शो की कास्टिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर झड़प शुरू हो गई थी. 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इन सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ की कास्टिंग को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे. लेकिन अब भाईजान इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ दी है और वीकेंड के वार में इस पर खुलकर बात की है. दबंग खान ने यह भी कहा कि कई बार शो के मेकर्स के चुनाव में गलतियां हो जाती है. हालांकि, सलमान खान ने शो के कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करते हुए यह भी कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि घर वाले उनका नाम रौशन करेंगे.

विज्ञापन

सलमान खान ने आम्रपाली दुबे से किया सवाल

‘वीकेंड का वार’ पर सलमान खान ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से सवाल किया और पूछा की उन्हें घर में किसी चीज की कोई कमी, तो नहीं है ना. सलमान खान के सवाल का जवाब देते हुए आम्रपाली दुबे ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि नहीं सर बिग बॉस के घर किसी चीज की कमी नहीं हैं. लेकिन होस्ट ने  तंज कसते हुए कहा- शो के मेकर्स ने तो बहुत चुन-चुनकर कंटेस्टेंट्स इस घर में लाए हैं.

विज्ञापन

सलमान खान ने ट्रोल्स को दिया जवाब

वहीं सलमान खान ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि बिग बॉस के घर में हर बार मेकर्स चुन-चुनकर कंटेस्टेंट्स को लाते हैं. लेकिन कई बार उनकी चयन में थोड़ी कमी रह जाती है. हालांकि, जब कोई यह कहता है की कोई कमी नहीं, तो ऐसा लगता है कि घर में ही एक-दो कमीने हैं. इसके बाद सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोगों के साथ शो करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि आप लोगों की बदतमीजियों, नियमों का उल्लंघन करना, टास्क और आप सभी की गालियों को एडिट करते हैं. सलमान खान आगे यह भी कहा की आप लोग मेरा नाम जरूर रोशन करेंगे. सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस बार मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, अरिशफा खान, कनिका मान, काजी तौकीर, माही विज, ईशा रिखी, गुल्लू, उदिति सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ