Maha Sakthi का टीजर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर की Ramayana से टकराएगी नयनतारा की फिल्म

Maha Sakthi Teaser Release: साउथ सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्‍टार’ नयनतारा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘महा शक्‍त‍ि’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है और लोगों ने इसकी तारीफ की है.

Maha Sakthi teaser release

फिल्म 'महा शक्‍त‍ि' का टीजर रिलीज. image credit- YouTube (‎⁨@IshtarMusic )

विज्ञापन

Maha Sakthi Teaser Release: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस साल दिवाली के खास मौके पर टिकट खिड़की पर महाक्लैश होने वाला है. एक तरफ बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर होंगे और दूसरी ओर साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा. दोनों की फिल्मों को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जा रहा है. इस बीच साउथ सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्‍टार’ नयनतारा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘महा शक्‍त‍ि’ का टीजर रिलीज हो गया है.

फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना

आज 14 सितंबर को रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हुआ है. इसी के साथ नयनतारा की फिल्म ‘महा शक्‍त‍ि’ के टीजर को भी रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. ‘राइज ऑफ महा शक्ति’ नाम के इस टीजर में पौराण‍िक कथाओं और फैंटेसी का शानदार मेल देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म ‘महा शक्‍त‍ि’ का टीजर

फिल्म ‘महा शक्‍त‍ि’ के टीजर की अगर बात करें तो 2 मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो टीजर में बेहद शानदार विजुअल्‍स हैं, जो फैंस का दिल जीत रहे हैं. फिल्म के इस टीजर में भक्‍त‍ि है, आस्‍था की शक्‍त‍ि है और खूंखार दुश्‍मन हैं, जो युद्ध भूमि में मरने-मारने को उतारू हैं. बता दें कि ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई नयनतारा की फिल्म ‘मूकुथी अम्मन’ का सीक्‍वल है.

फिल्‍म ‘मूकुथी अम्मन’

गौरतलब है कि नयनतारा की ओरिजनल फिल्‍म ‘मूकुथी अम्मन’ एक कॉमेडी-ड्रामा थी, जो देवी के किरदार और आम लोगों के बीच बातचीत पर आधारित थी, लेकिन फिल्म का सीक्‍वल उसके बिल्कुल विपरीत है, जिसमें भक्ति भावना और एक्शन का मेल है. फिल्म के टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि पहली फ‍िल्म के उलट मेकर्स ने सीक्वल को काफी बड़े कमर्शियल फ‍िल्म के तौर पर तैयार किया है.

पौराण‍िक कथा के साथ भरपूर एक्‍शन

साथ ही फिल्म के टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि निर्देशक सुंदर सी. ने फ्रेंचाइजी को एक ऐसी कहानी के साथ जोड़ा है, जिसमें हमें पौराण‍िक कथा के साथ भरपूर एक्‍शन देखने को मिलेगा. साथ ही एक शानदार कहानी दर्शकों के सामने होगी. हालांकि, इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

दिवाली पर होगा ‘महाक्लैश’

फिल्म ‘महा शक्‍त‍ि’ की रिलीज की अगर बात करें तो ‘मूकुथी अम्मन 2- राइज ऑफ महाशक्ति’ को इस साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज किया जा रहा है. ये फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे पैन-इंडिया रिलीज के तौर पर पेश किया जा रहा है. साथ ही फिल्म की सीधी टक्कर रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ से होगी क्योंकि ये फिल्म भी दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ