'मुझे नहीं पता था उनकी शादी…', नीलम कोठारी ने Govinda संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

नीलम कोठारी ने हाल ही में कथित तौर पर एक्टर गोविंदा को लेकर बात की है. इतना ही नहीं उन्होंने अपने और एक्टर के पुराने रिश्ते पर भी बात की है, नीलम ने कहा की उन्हें गोविंदा के शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी.

neelam kothari, Govinda

नीलम कोठारी ने Govinda संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी (PIC- neelamkotharisoni. Instagram )

80 के दशक में नीलम कोठारी (Neelam Kothari) और गोविंदा (Govinda) के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी. उस दौरान दोनों बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑनस्क्रीन जोड़ी थी. दोनों कलाकारों ने कई सारी फिल्मों में एक साथ काम किया है. इतना ही नहीं दोनों के करीब आने की खबरें भी सामने आने लगी थी. आपको बता दें कि उस दौर में यह खबरें भी आई थी कि दोनों के बीच अफेयर था.

विज्ञापन

हालांकि, अब एक्ट्रेस ने सालों बाद इस पर चुप्पी तोड़ी है और नीलम ने गोविंदा और उनके पोस्ट को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने साफ किया है कि उनका और गोविंदा का रिश्ता कभी भी संभव होने वाला नहीं था.

विज्ञापन

नीलम कोठारी ने गोविंदा को लेकर क्या कहा?

हाल ही में नीलम कोठारी ने टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में साफ किया है और कहा,’मैं उस समय बहुत छोटी थीं और मैं पूरी तरह से स्थिति को समझ नहीं पाई थी. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता था कि वो (गोविंदा) शादीशुदा हैं. उनके शादीशुदा होने की खबर बाद में पता चली थी. वहीं एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि मेरे पेरेंट्स बहुत स्ट्रिक्ट थे. यह कारण था कि मै रिलेशनशिप में नहीं रह सकती थीं. बता दें कि एक्टर गोविंदा और नीलम ने बॉलीवुड में कई सारी फिल्मों में एक साथ काम किया है.

विज्ञापन

इतना ही नहीं नीलम कोठारी के पति और एक्टर समीर सोनी ने भी नीलम और गोविंदा पुराने लगाव एंगल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. समीर ने साफ कहा कि सालों पहले हो चुकी या होने वाली किसी भी तरह की बात को अपने दिल में संजोकर रखने की कोई जरूरत नहीं है. एक्टर ने आगे यह भी कहा कि मुझे इसकी कोई जरूरत समझ नहीं आई है. समीर ने यह भी कहा कि 20 साल पहले कुछ भी हुआ हो या नहीं हुआ हो मुझे इन सभी चीजों के बारे में पता नहीं था. इसलिए मै उस दौर में हुई किसी भी बात पर कैसे यकीन कर सकता हूं

सुर्खियों में गोविंदा और सुनिता का रिश्ता

आपको बता दें कि एक्टर गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी पत्नी सुनिता आहुजा ने एक्टर पर कई प्रकार के आरोप लगाए हैं. इतना ही नहीं कई बार दोनों के तलाक की खबर भी आई है. लेकिन अभी तक दोनों ने अपने तलाक को लेकर खुलकर बात नहीं की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ