श्रीदेवी ने मांगी करोड़ों की फीस, तो डायरेक्टर ने ढूंढ निकाली हमशक्ल; फिर ऐसा रहा फिल्म का हाल

Bollywood Throwback: दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से जुड़ा किस्सा बॉलीवुड के गलियारों में काफी मशहूर है. जब एक फिल्म के लिए श्रीदेवी ने करोड़ों रुपये मांग लिए थे और इसके बाद डायरेक्टर उन्हीं की हमशक्ल लेकर आ गए थे. वहीं श्रीदेवी की हमशक्ल ने ही फिल्म में काम किया था. चलिए इस दिलचस्प किस्से के बारे में जानते हैं.

sridevi lookalike bhanupriya

जब हमशक्स को मिली थी श्रीदेवी की फिल्म (Pic Credit- Instagram)

Bollywood Throwback: फिल्म इंडस्ट्री में मूवीज से एक्टर का रिप्लेस होना एक आम बात है. कई मुश्किलों के देखते हुए कभी-कभी डायरेक्टर्स को ये फैसला लेना पड़ता है और वो लीड एक्टर-एक्ट्रेस को बदलकर किसी दूसरे को कास्ट कर लेते हैं. आज हम आपको ऐसा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं. जब श्रीदेवी को एक डायरेक्टर ने उन्हीं की हमशक्ल से रिप्लेस कर दिया था. डायरेक्टर ने पहले श्रीदेवी को फिल्म का लीड रोल ऑफर दिया लेकिन श्रीदेवी की फीस ज्यादा होने के कारण डायरेक्टर को श्रीदेवी की जगह उनकी हमशक्ल को ये रोल देना पड़ा. चलिए आपको भी इस किस्से के बारे में डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

क्या था फिल्म का नाम?

साल 1986 में रिलीज हुई ‘दोस्ती दुश्मनी’ को पहले श्रीदेवी करने वाली थीं. डायरेक्टर टी रामा राव इस फिल्म को श्रीदेवी के साथ ही बनाना चाहते थे. उस समय श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस हुआ करती थीं. जब डायरेक्टर ने श्रीदेवी को ‘दोस्ती दुश्मनी’ फिल्म ऑफर की तो श्रीदेवी ने कुछ ज्यादा ही फीस मांग ली, जिसे फिल्म का बजट भी हिल सकता था. डायरेक्टर ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन श्रीदेवी ने फीस कम नहीं की. इसके बाद डायरेक्टर ने श्रीदेवी की हमशक्ल एक्ट्रेस भानुप्रिया को इस फिल्म के लिए कास्ट कर लिया.

विज्ञापन

कौन थीं श्रीदेवी की हमशक्ल?

भानुप्रिया को जब डायरेक्टर ने रोल ऑफर किया तो उस समय वो पहले ही साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी स्टार थीं. वहीं उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को दीवाना बना लिया. एक्ट्रेस साल 1980 से लेकर 1990 तक के टाइम की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल थीं. वहीं भानुप्रिया ने ‘दोस्ती दुश्मनी’ फिल्म में कमाल का काम किया, लोगों को भानुप्रिया के लुक्स और उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई. ये रोल भानुप्रिया की लाइफ का यादगार किरदार बन गया था. इस फिल्म में उनके साथ जितेंद्र, रजनीकांत, ऋषि कपूर, किमी काटकर और पूनम ढिल्लों जैसे सितारे शामिल थे.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस क्या मिला रिस्पॉन्स?

वहीं फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट तो नहीं हो पाई लेकिन इसे उस दौर की ठीक-ठाक फिल्म के रूप में देखा गया. इस फिल्म से भानुप्रिया बॉलीवुड में श्रीदेवी की हमशक्ल के रूप में फेमस हो गई थीं. उनके लुक्स हुबहू श्रीदेवी से मिलते थे. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में और भी कई फिल्मों में काम किया. इनमें ‘इंसाफ की पुकार’, ‘खुदगर्ज’, ‘मर मिटेंगे’, ‘तमंचा’, ‘सूर्या’, ‘दाव पेच’, ‘गरीबों का देवता’ और ‘कसम वर्दी की’ जैसी कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस का दिल जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ