लंदन कॉन्सर्ट से दिलजीत दोसांझ ने किया ऐलान, बताया भारत में कहां और कब होगा अलग शो
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही लंदन के वेम्बली स्टेडियम में कॉन्सर्ट किया था. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा ऐलान किया है, जिसके बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना अगला कॉन्सर्ट करने वाले हैं.
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Sep 14, 2026 14:18
Share :
लंदन कॉन्सर्ट से दिलजीत दोसांझ ने किया ऐलान (PIC- INSTAGRAM)
---विज्ञापन---
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों कॉन्सर्ट को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. सिंगर ने 12 सितंबर को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में कॉन्सर्ट किया है. लेकिन इस कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने अगले कॉन्सर्ट के बारे में भी बताया है, जिसके बाद सिंगर के भारतीय फैन काफी खुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, शो के दौरान दिलजीत ने बताया की लंदन के बाद वो अपना अगला कॉन्सर्ट भारत में करने वाले हैं.
आप भी दिलजीत दोसांझ के जबरा फैन है, तो आपके लिए यह खबर बड़े काम की है. दरअसल , दिलजीत दोसांझ ने लंदन में शो के दौरान बताया कि वो अपना अगला कॉन्सर्ट भारत के शहर अहमदाबाद में करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि वो दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेंगे. इस दौरान उन्होंने कोल्डप्ले के शो भी याद किया, जो हाउसफुल रहा था.
दिलजीत दोसांझ ने भारत में कब और कहां करेंगे अपना कॉन्सर्ट
आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस टूर के दौरान उन्होंने 12 सितंबर को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में अपना कॉन्सर्ट पूरा किया है. शो के दौरान दिलजीत को देखने और उन्हें सुनने हजारों की भीड़ आई थी और पूरा स्टेडियम तालियों गड़गड़ाहट से गूंज रहा था. इस दौरान सिंगर ने भारतीय फैंस के लिए एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है. सिंगर ने कहा कि भारत में अगला कॉन्सर्ट 21 नवंबर 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करने वाले हैं.
वहीं सिंगर ने साल 2024 में किए अपने कॉन्सर्ट ‘दिल-लुमिनाती इंडिया टूर’ को भी याद किया है, जो काफी सफल रहा था. लेकिन आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ के इस कॉन्सर्ट से जुड़ी टिकटों की बिक्री और उनकी कीमतों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
आपको बता दें कि सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लंदन का कॉन्सर्ट में इतिहास रच दिया है. दरअसल, वेम्बली स्टेडियम में बतौर हेडलाइनर परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने हैं, जो इस शो की शुरुआत दिलजीत ने ‘पंजाबी आ गए वेम्बली ओए!’ के साथ किया है.