हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर RJ सिमरन सिंह की संदिग्ध हालत में मौत, फ्लैट में पड़ा मिला शव

RJ Simran Singh Death: पुलिस के अनुसार घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके साथ रहने वाले युवक ने पुलिस को कॉल किया था।

विज्ञापन
RJ सिमरन, फाइल फोटो

RJ Simran Singh Death: मशहूर RJ और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सिमरन सिंह की मौत हो गई है, गुरुग्राम पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। 25 वर्षीय सिमरन का शव गुरुग्राम स्थित उनके फ्लैट में बरामद हुआ है। घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के अनुसार सिमरन गुरुग्राम सैक्टर 47 के एक फ्लैट में किराए पर रहती थीं। बताया जा रहा है कि उनके साथ एक युवक भी रहता है, जिसने ही इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने किसी भी तरह के सुसाइड जैसी बात से इनकार किया है।

ये भी पढ़ें: क्या Karan Veer Mehra होंगे ‘बेघर’? Sara कैसे बन सकती हैं वजह?

विज्ञापन

जम्मू के नानक नगर रहने वाली थीं सिमरन

जानकारी के अनुसार सिमरन जम्मू के नानक नगर रहने वाली थीं, इस बारे में उनके परिजनों से संपर्क किया गया है। उनके पिता का नाम जसविंदर है। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर उन्हें इलाके के पार्क अस्पताल में लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस बारे में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

सिमरन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैं 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स 

जानकारी के अनुसार रेडियो मिर्ची में आरजे के काम के दौरान उनकी एक अलग पहचान बनी थी, उन्होंने साल 2021 रेडिया मिर्ची छोड़ दिया था। फिलहाल वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो डालती थीं और फ्रीलांसिंग भी कुछ काम करती थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इस साल इन हसीनाओं के साथ दिखे ‘मिस्ट्रीमैन’, एक का नाम तो तीन के साथ जुड़ा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola