Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Office Boy का काम करता था ‘कांतारा 2’ का ये एक्टर, आज है करोड़ों की संपत्ति का मालिक

Rishab Shetty Struggle Story: हसाउथ इंडस्ट्री का ये एक्टर कभी ऑफिस बॉय बनकर काम करता था. आज इस शख्स की करोड़ों की संपत्ति है. कांतारा-2 में ऐसा अभिनय करके इसने सभी को हैरान कर दिया. आइए जानते हैं ऐसी प्रेरक कहानी के बारे में.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Jan 14, 2026 20:06
Rishab Shetty Struggle Story
ऋषभ शेट्टी का संघर्ष, (Credit- Printerest)

Rishab Shetty Ki Kahani: कई लोग सपने देखते हैं कि एक दिन वे बड़ा स्टार बन जाएंगे. लेकिन सपनों को हकीकत में बदलना इतना आसान नहीं होता. इस एक्टर ने भी मुंबई की सड़कों पर वड़ा पाव खाकर और ऑफिस बॉय का काम करके गुजारा किया. लेकिन अपनी लगन और मेहनत से आज वे ‘कांतारा’ सीरीज के हीरो और डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्में सैकड़ों करोड़ कमाती हैं.

यह भी पढ़ें: कौन है वो एक्ट्रेस, जिसने प्रभास के साथ काम करने के लिए 7 साल तक किया मेनिफेस्ट? मिली ये फिल्म

---विज्ञापन---

कौन है ये एक्टर?

यह और कोई नहीं बल्कि कांतारा सीरीज के लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती दिनों में कड़ी मेहनत करके आज ये मुकाम हासिल किया है. डायरेक्शन और एक्टिंग के फील्ड में महारत हासिल करना आम बात नहीं थी. लाख चुनौतियों के बावजूद भी ऋषभ ने कभी हार नहीं मानी और आज खुद को इस मुकाम के काबिल बनाया.

संघर्ष भरे दिन

ऋषभ शेट्टी (जिनका असली नाम प्रशांत शेट्टी था) का जन्म कर्नाटक के छोटे से गांव कुंडापुरा में हुआ. परिवार साधारण था. पिता ज्योतिषी थे. पढ़ाई पूरी करने के बाद वे फिल्मों में काम करने मुंबई आए. लेकिन शुरुआत में कोई बड़ा रोल नहीं मिला. उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए. जैसे कि पानी की कैन बेची, होटल में काम किया, रियल एस्टेट में भी हाथ आजमाया. मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक प्रोडक्शन हाउस में ऑफिस बॉय बने. साथ ही एक प्रोड्यूसर की गाड़ी भी चलाई, यानी ड्राइवर का काम किया. उस समय वे सड़क किनारे वड़ा पाव खाकर गुजारा करते थे. लेकिन इन्हीं संघर्ष के दिनों ने उन्हें मंझा हुआ खिलाड़ी बनाया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Celina Jaitly को बच्चों से किया गया दूर, पति के दुर्व्यवहार पर फिर छलका एक्ट्रेस का दर्द

फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री और मेहनत

धीरे-धीरे ऋषभ ने फिल्म इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा लियाय. क्लैप बॉय, स्पॉट बॉय और असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे छोटे काम किए. फिर 2012 में ‘तुगलक’ फिल्म से एक्टिंग शुरू की. फिर ‘उलिदावरु कंदांते’ और ‘किरिक पार्टी’ जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन असली पहचान 2022 में मिली.

कांतारा फिल्म ने बदली जिंदगी

ऋषभ ने ‘कांतारा’ फिल्म खुद लिखी, डायरेक्टर की और खुद ही हीरो बने. यह फिल्म लोककथाओं, संस्कृति और एक्शन से भरी थी. सिर्फ 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पूरे भारत में धूम मचा दी. वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा कमाई की. फिर 2025 में आई ‘कांतारा चैप्टर 1’ (जिसे लोग कांतारा 2 कहते हैं). यह प्रीक्वल थी. इसने भी पूरे भारत में खूब धमाल मचाया. फिल्म ने 500-800 करोड़ के बीच कमाई की. दोनों फिल्मों से ऋषभ की कुल कमाई सैकड़ों करोड़ में पहुंच गई है. इस फिल्म के जरिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला है.

कन्नड़ सिनेमा के जाने माने स्टार

आज ऋषभ शेट्टी कन्नड़ सिनेमा के बड़े स्टार हैं. वे आज भी गांव में रहते हैं, परिवार के साथ सादगी से जीवन जीते हैं. उनकी मेहनत बताती है कि अगर हिम्मत और लगन हो तो छोटे से काम से भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है. करियर में मिली सफलता के साथ वे आज भी अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं.

यह भी पढ़ें: 2026 की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप निकली 450 करोड़ के बजट की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर आते ही गिरी औंधे मुंह

First published on: Jan 14, 2026 08:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.