2026 की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप निकली 450 करोड़ के बजट की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर आते ही गिरी औंधे मुंह

2026 Second Flop Film on Box Office: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस बीच हम आपको 2026 की दूसरी बड़ी फ्लॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में…

the raaj saab

the raaj saab. image credit- social media

विज्ञापन

2026 Second Flop Film on Box Office: साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं. अभी साल के सिर्फ 14 दिन ही बीते हैं, लेकिन दो बड़ी फिल्में टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी है. आज हम आपको साल 2026 की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो मोटे बजट और पॉपुलर स्टार्स के रहते हुए भी फ्लॉप हो गई. आइए जानते हैं कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

फिल्म ‘द राजा साब’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म ‘द राजा साब’ है. इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट और मोटे बजट के बाद भी ये टिकट खिड़की पर डूबती नजर आ रही है. प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस जितनी तगड़ी ओपनिंग लेकर आई, उसी रफ्तार से फिल्म टिकट खिड़की पर धड़ाम से गिर भी गई.

विज्ञापन

450 करोड़ रुपये का बजट

3 घंटे 10 मिनट की इस फिल्म ने महज 6 दिन में ही मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है और फिल्म के मेकर्स को तगड़ा नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि इस फिल्म का बजट करीबन 450 करोड़ रुपये है और इसे रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी ये फिल्म अपना बजट नहीं निकाल पाई है.

‘द राजा साब’ का कलेक्शन

sacnilk के अनुसार, इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक सिर्फ 120.43 करोड़ रुपये ही हुआ है, जो उम्मीद के हिसाब से बेहद कम है. फिल्म के बजट के हिसाब से इसे अभी 329.57 करोड़ रुपये और चाहिए, तब जाकर ये अपने बजट को निकाल पाएगी.

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के लिए तैयार

फिल्म की लगातार गिरती कमाई मेकर्स के लिए चिंता का विषय बनी हुई है क्योंकि अगर ये अपना कलेक्शन नहीं निकाल पाई, तो मेकर्स को तगड़ा झटका लगेगा. इसका एक कारण ये भी है कि कुछ ही दिन में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ भी रिलीज के लिए तैयार है. ऐसे में फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए कलेक्शन करना एक बड़ी चुनौती बन गया है. वहीं, अगर पहली फ्लॉप फिल्म की बात करें तो ‘इक्कीस’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ