Rihanna House Firing: मशहूर सिंगर रिहाना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. रिहाना के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन जानकारी है कि सिंगर के घर की ओर एक महिला ने बार-बार फायरिंग की है. साथ ही फायरिंग करने वाली महिला को अरेस्ट भी कर लिया गया है.
सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग
लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने जानकारी देते हुए कंफर्म किया है कि संडे यानी 8 मार्च के दिन सिंगर रिहाना के घर के पास गोलीबारी हुई है. इस दौरान पांच से सात गोली चली है. जानकारी की मानें तो ये गोलियां घर में नहीं लगी हैं, बस गेट पर ही लगी हैं. साथ ही घटना में किसी के घायल होने की भी जानकारी नहीं है. हालांकि, फायरिंग के वक्त घर मे लोग मौजूद थे.
30 साल की महिला अरेस्ट
इसके आगे पुलिस ने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि इस मामले में 30 साल की एक महिला को अरेस्ट भी किया गया है. दरअसल, फायरिंग की घटने के बाद पुलिस ने एक गाड़ी को ट्रैक किया, जो व्हाइट कलर की टेस्ला कार थी. ये कार पास की ही एक जगह पर मिली है और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की जांच जारी
वहीं, अगर इस फायरिंग के पीछे की वजह की बात करें तो पुलिस ने अभी तक महिला की पहचान और इस गोलीबारी की वजह पर कुछ नहीं कहा है और ना ही कोई जानकारी दी है. मामले में पुलिस की आगे की जांच चल रही है. इसी के साथ ये भी जानकारी है कि 38 साल की सिंगर रिहाना अपने पार्टनर रैपर रॉकी और अपने तीन बच्चों के साथ बेवर्ली हिल्स वाले घर में रहती हैं.
कौन हैं रिहाना?
इस घटना पर सिंगर या फिर उनकी टीम की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. वहीं, अगर रिहाना की बात करें तो ग्रैमी-विनिंग आर्टिस्ट रिहाना का असली नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है, जो दुनिया की पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं. रिहाना की फैन फॉलोइंग भी दुनियाभर में है.
यह भी पढ़ें- UK07 Rider Anurag Dobhal का एक्सीडेंट के बाद पहला पोस्ट, किसके साथ नजर आए यूट्यूबर?