Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Rashmika-Vijay के माथे पर चमकती ‘सोने की पट्टी’, आखिर क्यों दक्षिण भारतीय शादियों में सिर पर बांधा जाता है ‘तलयतोट्टम’?

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Photos: रश्मिका और विजय अब पति-पत्नी बन चुके हैं. उन्होंने कल शाम को अपनी शादी से जुड़ी बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. उन तस्वीरों में दोनों ने सिर पर सोने की पट्टी बांध रखी थी. क्या आप जानते हैं कि वो सोने पट्टी दक्षिण भारतीय शादियों में क्यों बांधी जाती है?

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Feb 27, 2026 12:12
Rashmika Vijay wedding ceremony
Rashmika Vijay wedding ceremony

Rashmika Mandanna Bridal Jewelry: कल यानी 26 फरवरी, 2026 को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हुई. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर सिर्फ उनकी ही चर्चा हो रही है. तस्वीरों में दोनों लोग बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं. तेलुगू रिवाज में हुई शादी में दोनों ने उसी परंपरा से जुड़ी पोशाक पहनी थी, जिसमें दूल्हा दुल्हन दोनों ही कहर ढा रहे थे. इसी बीच सभी का ध्यान अपने माथे पर बंधी सोने की पट्टी पर गया. ऐसी पटट्टी अन्य दक्षिण भारतीय शादियों में भी देखी जाती है. मगर क्या आप जानते हैं कि दूल्हा दुल्हन ये पट्टी क्यों पहनते हैं? बता दें कि यह पट्टी दक्षिण भारतीय विवाह की एक खास परंपरा का हिस्सा है, जिसे ‘तलयतोट्टम’ या इसी तरह के नाम से जाना जाता है.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की वो हीरोइन, जिसने सुपरस्टार क्रिकेटर संग रचाया ब्याह; फिर बॉलीवुड से हो गईं दूर

---विज्ञापन---

तलयतोट्टम क्या है?

तलयतोट्टम एक सोने की पतली पट्टी या बैंड होती है, जिसे दुल्हन अपने माथे पर बांधती है. यह आमतौर पर माथे के बीच में लगाई जाती है और कभी-कभी इसमें छोटे-छोटे डिजाइन या पत्थर जड़े होते हैं. यह सोने की पट्टी दुल्हन के चेहरे को और भी खूबसूरत बनाती है. दक्षिण भारत में, खासकर तमिल, तेलुगु और कन्नड़ शादियों में यह बहुत आम है। यह सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण प्रतीक है.

यह भी पढ़ें: ‘वो उसकी तरफ बढ़ी…’, रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी देख इमोशनल हुईं ‘लोका’

---विज्ञापन---

क्या है तलयतोट्टम का महत्व?

दक्षिण भारतीय संस्कृति में सोना बहुत पवित्र माना जाता है. सोने की यह पट्टी दुल्हन की सुंदरता, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक होती है. ऐसा माना जाता है कि यह पट्टी बुरी नजर से बचाती है और दुल्हन को आशीर्वाद देती है. शादी के समय दुल्हन को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है, और सोने की पट्टी उसकी देवी जैसी चमक को बढ़ाती है. कई परिवारों में यह पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा है. यह पट्टी मंगलसूत्र या अन्य गहनों की तरह शादी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाती है.

रश्मिका-विजय की शादी में यह पट्टी

विजय और रश्मिका की शादी 2 रीति रिवाजों के साथ हुई. सुबह पहली शादी तेलुगू परंपरा के हिसाब से हुई, जिसकी फोटोज पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हैं. वहीं दूसरी शादी कोडावा रीति रिवाज से हुई. तेलुगु रीति-रिवाज से हुई शादी में उनकी तस्वीरों में रश्मिका ने लाल साड़ी, भारी सोने के गहने और माथे पर यह सोने की पट्टी पहनी थी. यह देखकर लगा जैसे कोई राजकुमारी हो. विजय भी पारंपरिक वेशभूषा में बहुत अच्छे लग रहे थे. इस पट्टी ने उनकी शादी को और भी पारंपरिक और शानदार बनाया. फैंस इस लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा के भाई ने रश्मिका मंदाना को दिया स्पेशल नाम, नई भाभी पर यूं लुटाया प्यार

आज के समय में भी प्रासंगिक

आजकल फैशन बदल रहा है, लेकिन दक्षिण भारतीय शादियों में तलयतोट्टम जैसी परंपराएं आज भी जीवित हैं. यह संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर मेल दिखाता है. रश्मिका जैसी स्टार जब ऐसी चीजें पहनती हैं, तो यह परंपरा नई पीढ़ी तक पहुंचती है. तलयतोट्टम बड़ी से बड़ी शादियों में भी पहले पहने हुए देखा गया है.

यह भी पढ़ें: O Romeo 14 दिनों में 100 करोड़ भी नहीं कर सकी पार, Assi और Do Deewane Seher Mein

First published on: Feb 27, 2026 12:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.