O Romeo 14 दिनों में 100 करोड़ भी नहीं कर सकी पार, Assi और Do Deewane Seher Mein का भी बुरा हाल

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’, ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि तीनों फिल्मों की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं.

o Romeo box office collection

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म अभी तक 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है. उम्मीद है कि अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. चलिए तीनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘ओ रोमियो’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 61.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 96 करोड़ पहुंच गया है. भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

‘अस्सी’ ने कितनी की कमाई?

तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 54 लाख की कमाई की. भारत में अब तक ये आंकड़ा 6.89 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 7.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में तापसी पन्नू की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. फैंस को मूवी की स्टोरीलाइन पसंद आ रही है.

विज्ञापन

‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन 45 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.19% रही. वहीं भारत में अब तक मृणाल ठाकुर की फिल्म ने 6.17 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 6.85 करोड़ की ही कमाई की है. इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड को सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ