Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘वो उसकी तरफ बढ़ी…’, रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी देख इमोशनल हुईं ‘लोका’ स्टार; कही दिल की बात

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध चुके हैं. सोशल मीडिया पर कपल को हर कोई बधाई दे रहा है. इसी बीच 'लोका' फेम एक्ट्रेस ने विजय और रश्मिका को लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने के लिए बधाई दी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 27, 2026 09:41
rashmika mandanna Vijay deverakonda wedding Kalyani priyadarshan

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कपल की शादी की फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी रश्मिका और विजय को शादी की बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये सितारे कपल की फोटोज शेयर कर उन्हें नया चैप्टर शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच रश्मिका और विजय की खास दोस्त और ‘लोका चैप्टर 1’ फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने भी कपल के लिए खास पोस्ट शेयर किया. साथ ही कल्याणी इमोशनल भी हो गईं.

कल्याणी ने किया खास पोस्ट

कल्याणी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी वाली पोस्ट शेयर की. साथ ही एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आज मैंने एक बेहद प्यारी लड़की को बेहद खूबसूरत माहौल में अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते देखा. जैसे ही वो उसकी तरफ बढ़ी और वो पीठ फेरकर वहीं बैठा रहा. उसके हर कदम का भार महसूस किया जा सकता था.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा के भाई ने रश्मिका मंदाना को दिया स्पेशल नाम, नई भाभी पर यूं लुटाया प्यार

क्या बोलीं ‘लोका’ फेम एक्ट्रेस

‘लोका: चैप्टर 1’ फेम एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘उसकी धीमी गति, स्थिर सांसें और आंखों में उमड़ते आंसू सब कुछ बयां कर रहे थे. मेहनत, सम्मान और गहरी दोस्ती से बने इस प्यार को देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. मेरी प्यारी @RASHMIKA MANDANNA और @THEDEVERAKONDA को बहुत-बहुत बधाई! ईश्वर करे ये एक खूबसूरत शुरुआत हो.’ अब कल्याणी प्रियदर्शन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कपल के साथ उनकी बॉन्डिंग को देख फैंस काफी खुश हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: O Romeo 14 दिनों में 100 करोड़ भी नहीं कर सकी पार, Assi और Do Deewane Seher Mein का भी बुरा हाल

शादी में ये सितारे हुए शामिल

बता दें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में डायरेक्टर थारुन भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा, स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा, डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ और संदीप रेड्डी वांगा जैसे सितारे शामिल हुए. इनके साथ-साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी रश्मिका और विजय की शादी में शामिल हुई और उन्हें आशीर्वाद भी दिया. इसके साथ ही कपल की फैमिली और उनके करीबी दोस्त भी शादी में शामिल हुए.

First published on: Feb 27, 2026 09:41 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.