हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rashmika Mandanna का National Pet Day पर क्यूट वीडियो वायरल, पप्पीज पर लुटाती दिखीं प्यार

Rashmika Mandanna National Pet Day Post: रश्मिका मंदाना ने नेशनल पेट डे कैसे सेलिब्रेट किया है अब उसकी झलक उन्होंने फैंस को भी दिखाई है। सोशल मीडिया पर उनका एक अडोरेबल वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पप्पीज के साथ ये स्पेशल डे सेलिब्रेट करते हुए एन्जॉय कर रही हैं। फैंस भी इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
National Pet Day पर Rashmika Mandanna ने पप्पीज के साथ की मस्ती, वीडियो वायरल

Rashmika Mandanna National Pet Day Post: मशहूर एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी क्यूटनेस से अक्सर फैंस का दिल पिघला देती हैं। पहले तो उनके ज्यादातर फैंस साउथ से थे लेकिन अब पूरी दुनिया में रश्मिका के चाहने वाले नजर आ रहे हैं। ‘एनिमल‘ (Animal) फिल्म में काम कर रश्मिका की किस्मत चमक गई है। एक्ट्रेस का क्रेज फैंस में साफ दिखाई देता है। ऐसे में फैंस के लिए अब एक्ट्रेस ने अपना बेहद क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।

रश्मिका ने मनाया नेशनल पेट डे

दरअसल, आज नेशनल पेट डे (National Pet Day) पर एक्ट्रेस ने अपने दो फर्री फ्रेंड्स के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। रश्मिका की इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो मौजूद है। इसमें एक्ट्रेस ने इस खास दिन को कैसे सेलिब्रेट किया उसकी झलक दिखाई दे रही है। वीडियो में रश्मिका नो मेकअप लुक में घर के कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। रश्मिका को अपने क्यूट लिटिल पप्पीज को ट्रेन करते हुए देखा जा सकता है। वो पप्पीज को इंस्ट्रक्शन दे रही हैं और ट्रीट का लालच देते हुए उनकी ट्रेनिंग करवा रही हैं।

पप्पीज पर एक्ट्रेस ने लुटाया प्यार

इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खुश लग रही हैं और ये पप्पीज काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। ट्रीट देखकर उनकी आंखों में जो चमक है वो कमरे पर भी नजर आ रही हैं। वहीं, रश्मिका इनके साथ खेलते हुए और मस्ती करते हुए काफी क्यूट लग रही हैं। आखिर में रश्मिका मंदाना को एक-एक कर इन पप्पीज पर प्यार लुटाते और इन्हें किस करते हुए भी देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है जैसे रश्मिका को डॉग्स बेहद पसंद हैं और उनके साथ टाइम स्पेंड कर वो सारा स्ट्रेस भूल खुशी से झूम उठती हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Heeramandi एक्ट्रेस ने ‘लिप लॉक’ कर दी ईद की मुबारकबाद, तस्वीर देख फैंस बोले- ‘क्या हमें भी Kissi…’

क्यूट ब्रैट्स को एक्ट्रेस ने किया ट्रेन

वैसे अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा है, ‘आज पेट डे है और यह मुझे उन सभी घंटों की याद दिला रहा है जिनमें मैं इन क्यूट ब्रैट्स को ट्रेन करना चाहती हूं।’ अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है। रश्मिका की इन लिटिल फ्रेंड्स के साथ मस्ती देख अब फैंस उन पर प्यार की बारिश कर रहे हैं। वैसे रश्मिका के अलावा और भी कई सेलिब्रिटीज ने नेशनल पेट डे पर अपने पेट्स के साथ पोस्ट शेयर किए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola