हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

70 करोड़ की फिल्म कमाई को तरसी, 23 किसिंग सीन भी बढ़ा न पाए कलेक्शन

Bollywood Flop Movie: आखिर वो कौन सी फिल्म है जिसने साल 2016 में कुल 70 करोड़ का खर्चा करवाया था लेकिन रिलीज होने के बाद बुरी तरह पिट गई थी।

विज्ञापन
Bollywood Flop Movie

Bollywood Flop Movie: बॉलीवुड की दुनिया में कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करती हैं, तो कई फिल्मों को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाती। जब कोई फिल्म दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए बोल्ड सीन और किसिंग सीन डालती है, तो अक्सर वो उम्मीद करती है कि इन सीन्स से फिल्म को फायदा होगा, लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जो 9 साल पहले रिलीज हुई थी और उस फिल्म में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 28 किसिंग सीन थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी।

रणवीर सिंह की फिल्म ने नहीं किया कमाल

हम यहां बात कर रहे हैं साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेफिक्रे’ की। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और इसमें मुख्य भूमिकाओं में रणवीर सिंह और वाणी कपूर नजर आए थे। फिल्म की कहानी दिल्ली से पेरिस जाने वाले धरम गुलाटी (रणवीर सिंह) और शायरा गिल (वाणी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है।

धरम एक स्टैंड-अप कॉमेडियन होता है और शायरा एक टूरिस्ट गाइड। दोनों की मुलाकात पेरिस में होती है और जल्द ही दोनों के बीच एक अनोखा रिश्ता बन जाता है। हालांकि फिल्म में कोई स्थायी प्यार या कमिटमेंट नहीं दिखाया गया और एक साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो जाता है। इस ब्रेकअप के बाद दोनों को दूसरे पार्टनर्स मिलते हैं, लेकिन फिल्म का अंत एक अच्छे नोट पर होता है, जहां दोनों फिर से एक हो जाते हैं।

कहानी दर्शकों को जोड़ नहीं पाई

फिल्म का बजट लगभग 70 करोड़ रुपये था, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर केवल 60 करोड़ रुपये ही कमा पाई। ये फिल्म 28 किसिंग सीन और कई इंटिमेट सीन के साथ आई थी, लेकिन फिर भी फिल्म को दर्शकों से वो प्यार नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कमजोर कहानी और बेजोड़ किरदारों के कारण दर्शक फिल्म से जुड़ नहीं पाए थे।

रणवीर सिंह और वाणी कपूर की स्क्रीन पर केमिस्ट्री भी दर्शकों को खास नहीं लगी। ये पहली बार था जब दोनों ने एक साथ काम किया था, लेकिन इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने नकारा कर दिया। इसका अंदाजा फिल्म को IMDb पर मिली खराब रेटिंग से लगाया जा सकता है, जहां फिल्म को सिर्फ 4.1 की रेटिंग मिली।

असफलता का कारण क्या था?

फिल्म के बोल्ड और किसिंग सीन को लेकर काफी चर्चा हुई, लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर होने के कारण दर्शक इससे पूरी तरह से जुड़ नहीं पाए। इसने रणवीर और वाणी कपूर की उम्मीदों को भी ध्वस्त कर दिया, जिनकी जोड़ी को पहले से ही लेकर दर्शकों में बहुत उम्मीदें थीं। इसके अलावा, फिल्म की ओवरहाइप्ड मार्केटिंग और कमजोर प्रदर्शन ने इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप बना दिया।

अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसके अलावा फिल्म यूट्यूब पर भी मुफ्त में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: Chhaava देखने के बाद संभाजी महाराज पर पूर्व क्रिकेटर ने पूछे सवाल तो हुए ट्रोल, अब दिया करारा जवाब!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें