Ranveer Singh Photos Viral With New Born Baby Girl: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। कपल की तरफ से फैंस को गुड़न्यूज का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खुशखबरी में बदल गया है। हाल ही में रणवीर और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के वेलकम की गुड़न्यूज शेयर की है। हालांकि अब कपल के फैंस को नन्हीं परी को देखने का बेसब्री से इंतजार है, तो अब तैयार हो जाइए क्योंकि इंटरनेट पर रणवीर की अपनी न्यू बोर्न बेबी गर्ल संग तस्वीरें वायरल हो ही हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटोज
दरअसल, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की कई फोटोज सामने आई हैं, जिनमें एक्टर की गोद में बेहद क्यूट-सी बच्ची है और वो न्यू बोर्न बेबी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। हाल ही में _riya_padukone_ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर रणवीर की कई फोटोज शेयर की गई हैं। बता दें कि इंटरनेट पर सामने आई ये सभी फोटोज एआई द्वारा बनाई गई हैं और रणवीर या फिर दीपिका में से किसी ने भी अभी अपनी बेटी की फोटो शेयर नहीं की है।
दीपिका की भी फोटोज वायरल
हालांकि सोशल मीडिया पर रणवीर की जो फोटोज वायरल हो रही है उन पर भी यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। कपल के फैंस ने इन तस्वीरों पर भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। गौरतलब है कि जैसे ही दीपिका और रणवीर के पेरेंट्स बनने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर सभी कपल को बधाई देने लगे। पूरा इंटरनेट बस इन्हीं खबरों से भरा हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद दीपिका भी कुछ इस तरह की तस्वीरें सामने आईं।
लोग AI तस्वीरें जनरेट करने में बिजी
हाल ही में सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की भी बच्चे की साथ फोटोज वायरल हुई थी, जो एआई द्वारा बनाई गई थी। लोगों ने ना सिर्फ दीपिका बल्कि अब रणवीर की भी बेटी के साथ AI तस्वीरें जनरेट करनी शुरू कर दी हैं, जो इस वक्त इंटरनेट पर बज बना रही हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर की बेटी का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ है।
यह भी पढ़ें- पैंट उतरवा प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, छाती पर पैर, Renukaswamy केस में नए खुलासे
संबंधित खबरें
रिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
50 mins agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
12 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
13 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
14 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
14 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
16 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
16 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines